{"_id":"5e56b45b8ebc3ef3cc264545","slug":"gher-me-ghus-ker-marpeet-kasganj-news-agr431396241","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसूचना मांगने पर प्रधान ने घर मे घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसूचना मांगने पर प्रधान ने घर मे घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
कासगंज। थाना ढोलना के ग्राम नौगवां में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा आरटीआई के तहत मांगने पर प्रधान ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नौगवां निवासी अमर सिंह गांव में विकास कार्यों के लिए मिले धन के खर्च की स्थिति की जानकारी के लिए जन सूचना अधिकार के तहतर जानकारी मांगी थी। जानकारी पर ग्राम प्रधान इंद्रपाल सिंह भड़क गया। प्रधान ने अपने साथी हाकिम सिंह, मोतीराम और एक अन्य के साथ मिलकर अमर सिंह पर घर में घुसकर हमला कर दिया।
आरोपियों ने अमर सिंह और उनके बच्चों के साथ मारपीट कर दी और घर में तोड़फोड़ कर दी। चीखपुकार की आवाज सुनकर ग्रामीणों के एकत्रित होने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।