{"_id":"69fb82ae267b0dac22080324","slug":"ghee-seized-on-suspicion-of-being-counterfeit-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: नकली की आशंका पर 27 किलो घी जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने; खाद्य विभाग ने इन प्रतिष्ठानों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नकली की आशंका पर 27 किलो घी जब्त, जांच के लिए भेजे नमूने; खाद्य विभाग ने इन प्रतिष्ठानों पर मारा छापा
Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 06 May 2026 11:42 PM IST
सार
खाद्य विभाग की ओर से लिए गए नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है। सहालग को देखते हुए शासन ने विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में खाद्य विभाग की टीम ने नकली की आशंका पर 27 किलो घी जब्त किया है। सरसों का तेल, रिफाइंड समेत अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच को लैब भेजे हैं। इसकी कीमत 15 हजार रुपये से अधिक है। नमूने फेल पाए जाने पर इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी बुंदू कटरा स्थित फर्म पर छापा मारा। यहां संचालक सुदेश अग्रवाल मिले। यहां 14 किलो घी मिलावटी-नकली प्रतीत होने पर इसे सीज कर दिया है। इसकी कीमत 8400 रुपये है। माल का बाजार स्थित आशीष ट्रेडर्स के यहां 13 किलो घी मिला। इसके भी नकली-मिलावटी की आशंका है। इसको भी सीज कर दिया है। इसकी कीमत 7215 रुपये है।
इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठानों से सरसों के तेल, रिफाइंड पामोलिन ऑयल, राइस ब्रान ऑयल, रिफाइंड सोयाबीन और घी के 14 नमूने लिए हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जा रही है। सहालग को देखते हुए शासन ने विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इस पर सहायक आयुक्त खाद्य ने छह टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में 4-5 सदस्य हैं। इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजी जा रही है। खासतौर पर घी और तेल की जांच की जाएगी।