फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get your passbook checked within six days, you will not be able to claim later

Agra News: छह दिन में करा लें पासबुक की जांच, बाद में नहीं कर सकेंगे क्लेम

Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Get your passbook checked within six days, you will not be able to claim later
मैनपुरी। प्रधान डाकघर और शाखा डाकघर अंगौथा में अगर आपका भी खाता है तो अब आपके पास एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। आपको आगामी छह दिनों में ही पासबुक की जांच कर गड़बड़ी होने पर क्लेम करना होगा। ऐसा नहीं करने पर बाद में आपत्ति दर्ज कराना संभव नहीं होगा। इससे खाताधारकों की परेशानी बढ़ सकती है। वहीं, दूसरी तरफ जांच भी अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


गबन के मामले सामने आने के बाद डाक अधीक्षक कार्यालय से एक आदेश जारी किया गया था। सार्वजनिक सूचना के रूप में जारी इस आदेश में प्रधान डाकघर और शाखा डाकघर के सभी खाताधारकों से खातों की जांच कराने की अपील की गई थी। साथ ही ये भी कहा गया था कि वे 18 अक्तूबर से पहले ही किसी प्रकार की खाते में गड़बड़ी सामने आने पर आपत्ति भी दर्ज करा लें। अब इस तिथि में केवल छह दिन ही शेष हैं, लेकिन इसके बाद भी अब हजारों खाताधारक ऐसे हैं। जिन्होंने अब तक अपनी पासबुक की जांच नहीं कराई है। अगर निर्धारित समय सीमा में वे पासबुक की जांच नहीं कराते हैं तो बाद में उनकी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इससे उन्हें बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed