{"_id":"6577f3af29c0709a7a02e839","slug":"get-children-training-for-a-better-future-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-8882-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तालीम दिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तालीम दिलाएं
Tue, 12 Dec 2023 11:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:16 AM IST
विज्ञापन
बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तालीम दिलाएं
- मदार दरवाजा स्थित छोटी खानकाह में सालाना उर्स हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। देवी रोड पर मदार दरवाजा स्थित छोटी खानकाह महमूदिया अफजलिया में सोमवार को सूफी संत हामिद अली कादरी साबरी का आठवां सालाना उर्स मनाया गया। मीलाद शरीफ, नाते पाक के बाद बाहर से आए उलेमाओं ने तकरीर दी। उर्स में पहुंचे अकीदतमंदों ने चादरपोशी की।
उर्स में तकरीर करते हुए सज्जादानशीन हामिद भाई ने कहा कि कोई भी धर्म किसी दूसरे धर्म का अनादर करना नहीं सिखाता। हर धर्म हमको मानवता और भाईचारे का संदेश देता है। हम अपने धर्म का प्रचार प्रसार जरूर करें लेकिन दूसरे धर्म की आलोचना नहीं करें। बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए तालीम दिलाएं। जब बच्चे तालीम हासिल करेंगे तब उनका विकास भी होगा। उर्स में देर शाम कव्वाली का भी आयोजन किया गया। मुरादाबाद, दिल्ली, गाजियाबाद, सिकंदरारऊ, एटा, अलीगढ़, कासगंज, सिकंदराबाद से आए कव्वालों ने एक के बाद एक कलाम पेश किए। वसीम साबरी, नदीम इलाही, अली हसन, अब्दुल कयूम, गुलाम साबिर, कमालउद्दीन, हैदर अली, अली हुसैन मौजूद रहे।