फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Get CCTV, barcode scanner installed on liquor contracts

शराब के ठेकों पर लगवाएं सीसीटीवी, बारकोड स्कैनर की हो व्यवस्था

Thu, 26 Aug 2021 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Get CCTV, barcode scanner installed on liquor contracts
मैनपुरी। डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बृहस्पतिवार को अधीनस्थों को शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ठेकों पर सीसीटीवी लगवाएं साथ ही बारकोड स्कैनर की भी व्यवस्था करें।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आबकारी अधिकारी के साथ बैठक के दौरान डीएम महेंद्र बहादुर ने अवैध शराब का धंधा करने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही। डीएम ने कहा कि जनपद में अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर न होने पाए। सभी अनुज्ञापी आबकारी के निर्धारित नियम व शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चत करें। सभी ठेकों पर सीसीटीवी लगवाएं, इसके साथ ही बारकोड स्कैनर की व्यवस्था भी करें।
विज्ञापन

डीएम ने आबकारी अधिकारी से कहा कि सभी अनुज्ञापियों को निर्देशित करें कि दुकान पर शराब न पिलाई जाए। सीसीटीवी की रिकॉडिंग सुरक्षित रखी जाए, इसके साथ ही सभी रिकॉर्ड दुरुस्त रखें। सेल्समैन का पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य कराएं। नियमित रूप से ठेकों की जांच की जाए, ताकि गलत शराब की बिक्री न हो सके। होटल ढाबा आदि पर निगरानी रखें। जो भी अवैध शराब के धंधे में पकड़ा जाए। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं शराब बनाई जा रही हो तो इसकी सूचना आबकारी अधिकारी के नंबर पर दें। सूचना देने वाले का नाम पता गुप्त रखा जाएगा। सभी औद्योगिक क्षेत्र के गहन निरीक्षण के लिए छह टीमें गठित की गईं हैं। चालू-बंद फैक्टरी, संस्थान, मील, भट्ठा आदि में किसी भी प्रकार के अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की गतिविधि पर नजर रखेगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed