फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   German origin Sudevi Dasi put dead cow in Nagar Panchayat office in Mathura

Mathura: पद्मश्री सम्मानित सुदेवी दासी ने नगर पंचायत कार्यालय में डाला मृत गोवंश, प्रशासन पर लगाया यह आरोप

Thu, 17 Nov 2022 03:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 03:46 PM IST
सार

गोवंश की मौत और मृत गोवंश को दफनाने के लिए जमीन न मिलने से आहत सुदेवी दासी मृत गोवंश को लेकर राधाकुंड नगर पंचायत पहुंची। कार्यालय के बाहर मृत गोवंश को डालकर विरोध जताया।  

विज्ञापन
German origin Sudevi Dasi put dead cow in Nagar Panchayat office in Mathura
कार्यालय परिसर में मृत गोवंश डालकर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन में जर्मन मूल की इरिना ब्रुनिंग फेड्रिक (सुदेवी दासी) ने गुरुवार को मृत गोवंश को राधाकुंड नगर पंचायत कार्यालय के बाहर डालकर विरोध जताया। सुदेवी दासी का आरोप है कि गोशाला में 2800 गोवंश की सेवा चल रही है। यहां प्रतिदिन बीमारी के चलते 15-20 गोवंशो की मौत हो रही है, जिन्हें दफनाने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। प्रशासन से सहयोग नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन

जर्मन मूल की इरिना ब्रुनिंग फेड्रिक 1978 में पहली बार भारत में ब्रज भ्रमण पर आई थी। वह राधाकृष्ण की लीलाओं से प्रभावित हुई। ब्रज में रहकर गोवंश की सेवा करने लगीं। सुदेवी दासी गो सेवा में ऐसी रम गई कि उन्होंने अपना नाम सुदेवी दासी कर लिया। वीजा अड़चनों को दूर करने के लिए जर्मन जाती थीं, यह दौर कई वर्षों तक चला। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी तो सुदेवी दासी की वीजा अड़चनों पर विराम लग गया। वर्ष 2019 में सुदेवी को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गो सेवा के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया। 

विज्ञापन

आरोप- प्रशासन नहीं कर रहा सुनवाई

मथुरा जिला प्रशासन ने सुदेवी दासी को मुखराई में गोशाला के लिए 20 बीघा जमीन दी। गो समाधि के लिए पाडल मार्ग पर एक बीघा जमीन दिलाई। मृत गोवंश की संख्या में इजाफा होने पर जमीन कम पड़ी। इस पर उन्होंने एसडीएम गोवर्धन को अवगत कराया गया। उनका आरोप है कि प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed