फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Generation kept passing, SP could not climb the ladder of municipality

Agra News: गुजरती रहीं पीढ़ी, सपा नहीं चढ़ सकी नगर पालिका की सीढ़ी

Mon, 15 May 2023 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 15 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Generation kept passing, SP could not climb the ladder of municipality
मैनपुरी।
विज्ञापन

सियासत में सपा और मैनपुरी का साथ चोली दामन का है। सपा के गठन के बाद से लेकर आज तक यहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सपा का दबदबा रहा है। लेकिन निकाय चुनाव में पीढ़ी गुजरती रहीं, लेकिन सपा नगर पालिका की सीढ़ी नहीं चढ़ सकी। इस बार भी सपा को नगर पालिका के द्वार से लौटना पड़ा।
1992 में सपा के गठन के बाद से ही मैनपुरी की राजनीति में ऐसा जादू चला तो आज भी मतदाताओं के सिर चढ़कर बोलता है। लोकसभा सीट मैनपुरी जहां सपा का अभेद किला है तो वहीं विधानसभा चुनावों में भी सपा का वर्चस्व कायम रहा है। भगवा लहर में भी जिले की चार विधानसभा सीटों में से दो पर सपा का कब्जा है। इसमें करहल सीट से तो खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक हैं।
विज्ञापन

लेकिन नगर पालिका की राहत सपा के लिए आज तक आसान नहीं हो सकी। तीन दशक से लगातार नगर पालिका की कुर्सी पर काबिज होने के लिए सपा भरसक कोशिश करती रही है। लेकिन यहां कामयाबी हासिल नहीं हो सकी। यहां भाजपा और कांग्रेस के साथ ही निर्दलीय का दबदबा रहा। इस बार भी सपा ने नगर पालिका चेयरमैन की कुर्सी के लिए खूब जोर लगाया। लेकिन नतीजे आए तो सपा को हार का मुंह देखना पड़ा। हार के साथ ही एक बार फिर नगर पालिका फतेह का सपना अधूरा रह गया है। वहीं भाजपा को एक बार फिर जीत मिली है। ऐसे में सपा को नगर पालिका की जीत के लिए कोई नया सियासी दांव लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
लोधी कार्ड ने बढ़ाया सपा का जनाधार
नगर पालिका फतेेेह करने के लिए सपा ने इस बार लोधी कार्ड खेला था। भाजपा का कोर वोटर कहे जाने वाली लोधी वोट में सेंधमारी के लिए सुमन वर्मा को मैदान में उतारा था। सपा का ये कार्ड नगर पालिका चुनाव में खूब चला। लोधी कार्ड ने कहीं न कहीं पालिका में सपा के जनाधार को मजबूत किया है। आने वाले चुनावों में भी अब लोधी वोट बैंक में सपा की पकड़ अच्छी रहने की उम्मीद है।
----
डिंपल यादव के लिए भी चुनौती है नगर पालिका
सपा के लिए ही नहीं बल्कि अब नगर पालिका चेयरमैन सीट डिंपल यादव के लिए चुनौती बन गई है। वे उप चुनाव में मैनपुरी से सांसद चुनी गई हैं। इससे पहले मैनपुरी की राजनीति में उनका दखल नहीं था। लेकिन अब उन्होंने ही मैनपुरी की कमान संभाल रखी है। ऐसे में अगर वे नगर पालिका की जीत का कारनामा कर पातीं तो उनकी पकड़ मजबूत होने के साथ ही एक चुनौती और कम हो जाती।

----

सपा ने पूरी ईमानदारी के साथ नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा। जनता के भरपूर समर्थन के बाद भी मशीनरी द्वारा किए गए अन्याय के कारण सपा को हार का सामना करना पड़ा है। जनता ही अब इसका जवाब भी देगी।
-आलोक कुमार शाक्य, जिलाध्यक्ष सपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed