{"_id":"698a4b4048901538680cb02d","slug":"gayatri-super-kings-won-the-basketball-premier-league-agra-news-c-365-1-sagr1045-106487-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गायत्री सुपर किंग्स ने जीता बास्केटबॉल प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गायत्री सुपर किंग्स ने जीता बास्केटबॉल प्रीमियर लीग
Tue, 10 Feb 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
बास्केटबॉल प्रीमियर लीग
आगरा। होली पब्लिक स्कूल के मैदान पर रविवार को आगरा बास्केटबॉल प्रीमियर लीग का बेहद रोमांचक समापन हुआ। खिताबी भिड़ंत में गायत्री सुपर किंग्स ने शैमरॉक थंडरबोल्ट को 71-69 से हराकर चैंपियनशिप की ट्रॉफी और 1 लाख रुपये का इनाम अपने नाम किया।
मैच की शुरुआत में शैमरॉक थंडरबोल्ट ने पहले क्वार्टर में 27-18 और दूसरे क्वार्टर में 43-39 की बढ़त बनाई। तीसरे क्वार्टर में गायत्री सुपर किंग्स ने जबरदस्त वापसी कर स्कोर 53-53 से बराबर कर दिया। अंतिम और निर्णायक क्वार्टर में दोनों टीमें एक-एक अंक के लिए जूझती दिखीं, अंत में गायत्री सुपर किंग्स ने बाजी मार ली। गायत्री सुपर किंग्स के हरीश ने सर्वाधिक 20, हिमांशु सिंह ने 18, उदित ने 11 और हिमांशु ने 8 अंकों का योगदान दिया।
मुख्य अतिथि होमगार्ड कमांडेंट राहुल कुमार और स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर ने विजेता को ट्रॉफी के साथ एक लाख रुपये का चेक और उपविजेता शैमरॉक थंडरबोल्ट को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बेस्ट प्लेयर ऑफ द मैच गायत्री सुपर किंग्स के हिमांशु सिंह, बेस्ट शूटर शैमरॉक थंडरबोल्ट के नितिन और विशेष सम्मान शैमरॉक थंडरबोल्ट के अभ्युदय को मिला। होली पब्लिक जूनियर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
निर्णायक शैलेंद्र सोनी, दीपक, प्रशांत, अयंत, सचिन दत्त जोशी, राहुल रहे। संचालन नमन दीप सिंह और धन्यवाद ज्ञापन शमी तोमर ने किया। संघ के सचिव प्रतीक पुरी, डॉ. हरी सिंह, डॉ. रीनेश मित्तल, गायत्री स्कूल के चेयरमैन प्रद्युम्न चतुर्वेदी, दानिश बजाज, नरेंद्र सिंह, शिविका तोमर, श्रेयांक तोमर भी मौजूद रहे।