फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gayatri Public School overall champion in gymnastics competition

जिमनास्टिक प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना जीपीएस, टेबिल टेनिस में डीपीएस का दबदबा

Sat, 06 Oct 2018 09:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Oct 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
Gayatri Public School overall champion in gymnastics competition
ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसवि स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) की ओर से हिलमैन पब्लिक स्कूल में जिमनास्टिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गायत्री पब्लिक स्कूल 248.70 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बना। 
विज्ञापन


लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल 162.20 अंकों के साथ दूसरे और 118. 10 अंकों के साथ सेंट एंड्रूज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में 154.50 अंकों के साथ गायत्री पब्लिक स्कूल पहले स्थान पर रहा। 91.50 अंकों के साथ लाइफ लाइन पब्लिक स्कूल दूसरे और 83.20 अंकों के साथ ऑलसेंट पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन अप्सा के अध्यक्ष सुशील चंद्र गुप्ता, सचिव डॉ. गिरधर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रद्दुम्न चतुर्वेदी और डॉ. जीएस राना ने किया। निर्णायक मंडल में उत्तर प्रदेश जिमनास्टिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. हरिओम सविता रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्रांजल शर्मा, सुमनलता यादव और डॉ. अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीएस बना टेबिल टेनिस चैंपियन

Gayatri Public School overall champion in gymnastics competition
टेबिल टेनिस खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
टेबिल टेनिस में दूसरी प्रतियोगिता गायत्री पब्लिक स्कूल पर आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कई शानदार मुकाबले खेले गए। व्यक्तिगत बालिका प्रतिस्पर्धा में देहली पब्लिक स्कूल की श्रेया गोयल पहले स्थान पर रहीं। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की मैत्री पचौरी दूसरे और सुमित राहुल मेमोरियल स्कूल की ऊर्वी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

बालक वर्ग में देहली पब्लिक स्कूल के हर्ष शाह पहले, गायत्री पब्लिक स्कूल के रक्षित वार्ष्णेय दूसरे और सेंट पीटर्स कॉलेज के यशस्वी बंसल को तीसरा स्थान मिला। टेबिल टेनिस टीम चैंपियनशिप में बालक वर्ग में देहली पबिल्क स्कूल के सार्थक बंसल और हर्ष शाह की टीम पहले स्थान पर रही। 

सेंट पीटर्स कॉलेज के यशस्वी बंसल और जय श्रेयस की टीम को दूसरा स्थान और सुमित राहुल मेमोरियल पब्लिक स्कूल के अरचित चौहान और देवेश कुमार की टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

बालिका वर्ग में टीम चैंपियनशिप में देहली पब्लिक स्कूल की अरनवी जैन और सृष्टि शर्मा की टीम को पहला, गायत्री पब्लिक स्कूल की वेदही शर्मा और हेमू शर्मा की टीम को दूसरा और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की मैत्री पचौरी और रितु वशिष्ठ की टीम को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed