फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gave the message of women empowerment, entrepreneur, Dr. was honored. Women's Day program concludes in Bhimrao Ambedkar University

Agra News: महिला सशक्तीकरण का दिया संदेश, सम्मानित हुईं उद्यमी,डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में महिला दिवस कार्यक्रम का समापन

Thu, 12 Mar 2026 02:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of women empowerment, entrepreneur, Dr. was honored. Women's Day program concludes in Bhimrao Ambedkar University
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। महिला उद्यमियों और विश्वविद्यालय की चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में विभिन्न महाविद्यालयों की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह, प्रो. वंदना अग्रवाल, प्रो. यशोधरा और प्रो. रेनू वर्मा उपस्थित रहीं। इस दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत सम्मानित उद्यमियों को कुलपति ने सम्मान दिया। इनमें राजेश कुमारी, हेमलता और अखिलेश शामिल रहीं। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि महिलाओं को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, वित्तीय स्वतंत्रता व प्रतिभा के विकास पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस दौरान विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारियों शमीम बानो, बेबी देवी, पूनम, डिंपल, विजय लक्ष्मी, निशा, पूनम, कुमकुम, लक्ष्मी सिंह, सोनिया, सुधा, ललिता, गुंजन देवी, पुष्पा, लक्ष्मी कुमारी, रेनू, अनीता, अलवीना लाल, लक्ष्मी गौतम, पूनम, अनीता, मीना और रेखा को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. प्रीति यादव और डॉ. नेहा सक्सेना ने किया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. नीलम यादव, डॉ. प्रीति सिंह, पूजा सक्सेना, डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ. रत्ना पांडेय, नीलम शर्मा और डॉ. प्रतिभा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed