मददगार बना हैवान: गरीबी में सहारा देने के लिए लड़की को दी नौकरी, जिस्म नहीं भरोसे को भी नोंचा
गरीबी में सहारा देने के बहाने लड़की को नौकरी पर रखा। इसके बाद उसके साथ दरिंदगी करना शुरू कर दी। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
आगरा के थाना सदर पुलिस ने नौकरी पर रखकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बयान दिए कि आरोपी नशीली पदार्थ खिलाकर चार साल से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर जाने से मारने की धमकी देता है।
ये भी पढ़ें - दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम
यहां का है मामला
सदर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि 23 अगस्त को किशोरी की मां ने शिकायत में कहा कि 2018 में मोहल्ला के सुशील कुमार कमथरिया ने घर पर आकर बताया कि वह एक कंपनी के क्रीम, तेल आदि सामान बेचने का काम करता है। उसने गरीबी में मदद करने के बहाने बेटी को अपने साथ काम करने के लिए बोला। इस पर उन्होंने हां कर दी। बेटी को उसके साथ नौकरी पर लगा दिया।
ये भी पढ़ें - शर्मनाक: युवती को बदनाम करने के लिए गंदी करतूत, शादी से पहले वायरल कर दिए ऐसे फोटो; हुई शर्म से पानी-पानी
इस तरह हुआ खुलासा
कुछ दिनों के बाद देखा तो बेटी गुमसुम रहने लगी। पूछने पर बेटी ने बताया कि आरोपी सुशील सामान बेचने के बहाने होटलों में ले जाता था। वहां खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म करता। पुलिस ने बृहस्पतिवार को देवरी रोड गुम्मट तख्त पहलवान निवासी सुशील कुमार कमथरिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
ये भी पढ़ें - पापी पड़ोसी: आधी रात को महिला के कमरे में आया, सोते वक्त की दरिंदगी; फिर घरवालों ने किया ये हाल