{"_id":"604f69758ebc3edf614517be","slug":"gau-mata-seva-mahasangh-antarashtriya-gau-mata-seva-mahasangh-gau-mata-seva-mahasangh-tundla-gau-mata-seva-mahasangh-news-gau-mata-seva-news-gaushala-tundla-gau-seva-firozabad-tundla-news-agr484703781","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ गो-माता सेवा महासंघ करेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ गो-माता सेवा महासंघ करेगा आंदोलन
विज्ञापन
टूंडला। अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ ने स्टेशन रोड स्थित कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया। इसमें अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालकों द्वारा की जा रही जबरन फीस वसूली के खिलाफ शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर रोष प्रकट किया गया।
महासंघ कार्यालय पर आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय गोमाता सेवा महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री लोकेन्द्र सिंह पोनिया ने कहा कि महासंघ द्वारा अंग्रेजी मीडियम स्कूलों के प्रबंधकों द्वारा स्कूल बंद होने के बावजूद फीस वसूली जा रही है। इसकी शिकायत डीएम, एसडीएम के साथ सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर की गई, लेकिन इस पर अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई है। फीस जमा न करने पर स्कूल प्रबंधक मार्कशीट न देने का अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं।
प्रदेश संगठन महामंत्री रामतीर्थ चक ने कहा कि यदि शीघ्र ही ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो गोमाता सेवा महासंघ पदाधिकारी सुभाष चौराहा पर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। जरूरत पड़ने पर लखनऊ विधानसभा के समक्ष भी धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
बैठक में डॉ. गौतम सिंह नौहवार, सुशील चक, शरद पोनियां, रोहित यादव, नीरज राठौर एड., प्रीती शर्मा, ज्ञान सिंह चक, दुष्यंत जादौन, सुधीर कुमार सिंह, गौरव नौहवार और कृष्णकांत आदि उपस्थित रहे।