फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gatiman Express Will Run From 1 April 2021

रेल यात्रियों के लिये काम की खबर: एक साल बाद चलेगी गतिमान एक्सप्रेस, 23 मार्च से थी बंद

Wed, 31 Mar 2021 11:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 31 Mar 2021 11:27 AM IST
सार

  • यह ट्रेन 30 जून तक शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन संचालित होगी
  • आगरा, ग्वालियर व झांसी आने वाले सैलानियों के लिए यह ट्रेन खास मानी जाती है

विज्ञापन
Gatiman Express Will Run From 1 April 2021
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते साल लॉकडाउन के कारण 23 मार्च से बंद हुई गतिमान एक्सप्रेस एक साल बाद फिर से पटरी पर फर्राटा भरती नजर आएगी। ट्रेन का संचालन एक अप्रैल से शुरू होगा। आगरा, ग्वालियर व झांसी आने वाले सैलानियों के लिए यह ट्रेन खास मानी जाती है।
विज्ञापन


पिछले साल कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन लगने के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली गतिमान एक्सप्रेस को भी रोक दिया गया था। एक साल बाद एक अप्रैल से ट्रेन नंबर 12050 व 12049 गतिमान एक्सप्रेस का संचालन रेलवे फिर से शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन 30 जून तक शुक्रवार को छोड़कर सभी दिन संचालित होगी। 
विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: ऑनलाइन हो सकता है दीक्षांत समारोह, ये है वजह
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन नंबर 12050 हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से सुबह 8:10 बजे चलकर 9:50 बजे आगरा स्टेशन पहुंचेगी। 9:55 बजे आगरा से चलकर 11:07 बजे ग्वालियर और दोपहर 12:35 बजे झांसी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 12049 झांसी से दोपहर 3:05 बजे चलकर 4:03 बजे ग्वालियर, शाम 5:40 बजे आगरा और रात 7:30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। ताजमहल आने वाले सैलानियों के लिए यह ट्रेन खास थी। दिल्ली से पर्यटक सुबह गतिमान से आकर शाम को दिल्ली वापस लौटते थे।

लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी कल से चलेगी
रेलवे बोर्ड ने एक अप्रैल से लखनऊ और आगरा के बीच चलने वाली इंटरसिटी आगरा फोर्ट को चलाने की घोषणा की है। इससे लखनऊ और आगरा के बीच सफर करने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार के मुताबिक ट्रेन नंबर 02179 लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी अपराह्न 3:55 बजे और ट्रेन नंबर 02180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी सुबह 6:31 बजे आगरा फोर्ट स्टेशन से चलेंगी। इस स्पेशल ट्रेन का पूर्व निर्धारित रूट वाया कानपुर से आवागमन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed