{"_id":"57193aa94f1c1b4b048b4be1","slug":"gatiman-competite-shatabdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी को टक्कर दे रही गतिमान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी को टक्कर दे रही गतिमान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
गतिमान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस अब शताब्दी एक्सप्रेस को टक्कर देने की स्थिति में पहुंच गई है। यात्री सुविधाओं के मामले में अन्य ट्रेनों से बेहतर गतिमान एक्सप्रेस में अब एसी चेयरकार में सीटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। एग्जिक्यूटिव चेयरकार में सीट मिल पा रही हैं। ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर प्रत्येक दिन चल रही है। अभी तक किसी दिन लेट नहीं हुई है। हर दिन 98 से 100 मिनट में निजामुद्दीन से आगरा कैंट तक सफर तय कर रही है।
दिल्ली से आगरा के बीच पांच अप्रैल से शुरू हुई गतिमान एक्सप्रेस ने एक पखवाड़े के भीतर ही दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली शताब्दी और ताज एक्सप्रेस जैसी गाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआत में गतिमान एक्सप्रेस में भीड़ उमड़ने का कारण गाड़ी को लेकर लोगों की उत्सुकता को माना जा रहा था। लेकिन अब चेयरकार में सीटें फुल चल रही हैं। किराया ज्यादा होने के बाद भी सुविधाओं को देखते हुए लोग इस गाड़ी को पसंद कर रहे हैं। भारतीय यात्री ही नहीं विदेशी सैलानी भी अब शताब्दी के स्थान पर गतिमान में सफर करने को तरजीह दे रहे हैं। इस ट्रेन में विदेशी सैलानियों का कोटा भी ज्यादा है। एग्जिक्यूटिव चेयरकार जिसका किराया 1500 रुपये हैं, उसमें में भी यात्रियों की संख्या बढ़ी है। पहले जहां इस कोटे में 25 फीसदी यात्री सफर कर रहे थे, अब ये बढ़कर 40 से 42 फीसदी हो गया है। इसी तरह एसी चेयरकार में गुरुवार को दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या 467 रही, जोकि 95 फीसदी है। पिछले पांच दिन से एसी चेयरकार में 95 फीसदी सीटें भरी हुई जा रही हैं। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि गतिमान में आगरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
बाउंड्रीवाल बनते ही तेज होगी रफ्तार
निजामुद्दीन स्टेशन से आगरा कैंट के बीच चलने वाले सेमी हाईस्पीड गतिमान एक्सप्रेस के लिए कई स्थानों पर बाउंड्रीवाल का काम अभी चल रहा है। रेलवे के सूत्रों का कहना है कि बाउंड्रीवाल होने के बाद गतिमान की रफ्तार 160 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। ऐसे में गाड़ी 90 मिनट के निर्धारित समय में कैंट पहुंचना शुरू हो जाएगी।