{"_id":"68c8e78720619ce09e0f07bf","slug":"gas-supply-disrupted-in-sikandra-50-thousand-homes-and-industrial-areas-affected-due-to-line-shifting-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस लाइन शिफ्टिंग: दिन में औद्योगिक क्षेत्र तो रात में घरों तक नहीं पहुंची गैस, लोग हो उठे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस लाइन शिफ्टिंग: दिन में औद्योगिक क्षेत्र तो रात में घरों तक नहीं पहुंची गैस, लोग हो उठे परेशान
Tue, 16 Sep 2025 09:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Sep 2025 09:58 AM IST
सार
गैस लाइन शिफ्टिंग के कारण लोग परेशान हो गए। दिन में औद्योगिक क्षेत्र तो रात में घरों तक गैस नहीं पहुंची।
विज्ञापन
पीएनजी लाइन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा में गैस लाइन शिफ्टिंग के कारण सोमवार को दिन में औद्योगिक क्षेत्र और रात को घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और आपूर्ति प्रभावित रही। रात 9 बजे ट्रांसपोर्ट नगर सहित 6 कंप्रैस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) स्टेशन बंद हो गए। मंगलवार शाम चार बजे तक 50 हजार घरों में गैस आपूर्ति बंद हो सकती है।
पीएनजी और सीएनजी सप्लाई करने वाली ग्रीन गैस लिमिटेड ने सोमवार दोपहर दो बजे से मंगलवार शाम चार बजे तक 26 घंटे के लिए गैस बंदी की घोषणा की थी। सोमवार दोपहर 2 बजे गैस लाइन शिफ्टिंग शुरू हो गई लेकिन, दिन में सीएनजी और पीएनजी की आपूर्ति प्रभावित नहीं रही। सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थिति कुछ औद्योगिक इकाइयों में गैस आपूर्ति प्रभावित रही। रात 9 बजे ट्रांसपोर्ट नगर सहित अन्य इलाकों में पीएनजी और सीएनजी बंद की गई। जिसके बाद रात में गैस की किल्लत रही।
जयपुर हाउस निवासी अनीशा पुरसनानी ने बताया कि एलपीजी गैस की बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलिंडर की डिलिवरी नहीं होने से रात का खाना बाजार से खरीदना पड़ा। मंगलवार को दयालबाग, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, शाहगंज, वायु विहार, पथौली आदि क्षेत्रों में गैस आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। उधर, सीएनजी स्टेशन पर वाहनों को गैस नहीं मिलेगी।