फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gas pipeline caught fire in agra

आगरा: पीएनजी गैस पाइपलाइन में लगी आग, धमाकों के साथ उठीं लपटें, इलाके में मचा हड़कंप

Sun, 03 Apr 2022 04:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 03 Apr 2022 04:43 PM IST
सार

आगरा के गढ़ी भदौरिया में रविवार दोपहर को ग्रीन गैस की पाइपलाइन में आग लग गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। करीब एक घंटा तक गैस का रिसाव होता रहा। जमीन से करीबी 10 फीट ऊंची लपटें निकलतीं रही। जानकारी पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।

विज्ञापन
gas pipeline caught fire in agra
गैस पाइपलाइन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के गढ़ी भदौरिया में रविवार दोपहर को पीएनजी की लाइन में आग लगने से अफरातफरी मच गई। तेज धमाके के साथ लपटें उठने लगीं। करीब 50 मिनट तक गैस का रिसाव होता रहा। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। घटना के कारण करीब पांच हजार घरों में सात घंटे तक आपूर्ति ठप रही।

विज्ञापन


क्षेत्रीय निवासी शशांक शर्मा ने बताया कि 1:55 बजे तेज धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो कॉलोनी के गेट के पास बने पीएनजी के चैंबर से लपटें उठ रही थीं। चैंबर के पास खाली प्लाट में चकरा पड़ा है, इससे आग सुलगती हुई गैस के चैंबर तक पहुंच गई। ठेकेदार ने चैंबर का ढक्कन नहीं लगाया, जिससे पीएनजी की लाइन ने आग पकड़ ली। ग्रीन गैस लिमिटेड के कार्यालय में फोन करने पर भी किसी ने नहीं उठाया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

10-12 फीट ऊंची लपटें निकल रही थीं

इस पर पुलिस और फायर बिग्रेड को फोन किया। आधा घंटे बाद फायर बिग्रेड आई और 2:45 बजे आग बुझाई। तब तक गैस का रिसाव हो रहा था, इससे 10-12 फीट ऊंची लपटें निकल रही। लोग कनेक्शन की स्विच से आपूर्ति बंद कर लोग घरों से बाहर आ गए। पुलिस ने आग की लपटों को देख उस रास्ते को एहतियातन बंद कर दिया। आग बुझने के बाद रास्ता संचालित हुआ। 

ग्रीन गैस लिमिटेड के चीफ मैनेजर प्रोजेक्ट विनय भारद्वाज ने बताया कि चैंबर के पास नगर निगम के कर्मचारी कचरा डाल रहे हैं, इसमें किसी ने आग लगाने से पीएनजी की लाइन तक पहुंच गई। शाम को साढ़े सात बजे के बाद गैस की आपूर्ति शुरू कर दी थी। इस दौरान करीब पांच हजार घरों में आपूर्ति प्रभावित हुई। फोन नहीं उठाने और चैंबर पर ढक्कन न लगाने पर जांच की जा रही है।

नगर निगम भी नहीं उठाते हैं कचरा

क्षेत्रीय निवासी कीर्ति कुमारी ने कहा कि खाली प्लाट में कचरा पड़ा हुआ है। यहां पर नगर निगम के कर्मचारी कचरा फेंकते हैं। कई बार शिकायत भी की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इसी कचरे में आग लगने से इससे पीएनजी की पाइप लाइन भी चपेट में आ गई। 

घंटे भर बाद आए ग्रीन गैस के कर्मचारी

क्षेत्रीय निवासी रामेश्वर दयाल ने कहा कि डेढ़ बजे के करीब पीएनजी की लाइन है, इसमें तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर बाहर आए तो तेज लपटें निकल रहीं थी। घंटे भर बाद ग्रीन गैस लिमिटेड के अधिकारी निरीक्षण करने आए। 

क्षेत्रीय निवासी मालती सिंह ने कहा कि ग्रीन गैस के कर्मचारियों की भी लापरवाही है। चैंबर को खुला छोड़ दिया था। नगर निगम यहां से कचरा नहीं उठाती। इस कारण कचरे से आग पीएनजी तक पहुंच गई। लोगों को भी दिक्कत हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed