फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gas cylinder cracked in Agra

यूपी: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 5 लोगों की मौत, 10 घायल

Tue, 24 Jul 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 24 Jul 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder cracked in Agra
ब्लास्ट के बाद गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दर्दनाक हादसा हो गया। थाना इरादतनगर के गांव डाडकी में गैस सिलेंडर फटने से 5 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक डांडकी गांव के हिम्मत सिंह के यहां रसोईघर में खाना बन रहा था। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, सिलेंडर ने आग पकड़ ली। 
विज्ञापन


सिलेंडर से लपटें उठते देख परिवार में चीखपुकार मच गई। शोरशराबा सुनाकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बुझाने की कोशिश के दौरान सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे मकान का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। सिलेंडर फटने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 10 गंभीर रूप से झुलस गए। 

मकान का एक हिस्सा ध्वस्त होने से मलबे की चपेट में आकर कुछ लोग चोटिल भी हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव और क्षेत्रीय विधायक महेश गोयल भी गांव में पहुंचे। सभी घायलों को रात करीब दस बजे एसएन इमरजेंसी में लाया गया।

खौफनाक था मंजर

Gas cylinder cracked in Agra
हादसे के शिकार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
धमाके के बाद बड़ा ही खौफनाक मंजर था। हिम्मत सिंह के भतीजे नीरज ने बताया कि रसोई में ही तीन शव पड़े थे, घर में इधर उधर लोग घायल पड़े तड़प रहे थे। बहुत बुरा हादसा हुआ, सब कुछ उजड़ गया।

डाडकी हादसे की पुलिस ने जांच कर रही है। फिलहाल तीन बड़ी वजह मानी जा रही हैं। एक तो गैस का पाइप पुराना होने पर इसे बदला नहीं गया। ऐसे पाइप से हादसे का खतरा ज्यादा रहता है।

दूसरा, जब लीकेज हो गया तो तुरंत ही गैस को सिलेंडर के पास से बंद करना था। यह नहीं किया गया। अगर बंद कर दिया गया होता तो गैस का फैलना बंद हो जाता। अगर आग लगती तो उसका दायरा सीमित होता। 

आग बुझाने रसाई में घुसे लोग

तीसरी गलती यह हुई कि आग बुझाने के लिए इतने लोग रसोई में घुस गए। ऐसे में आग से दूर जाना था। फोन दमकल को करना था। इसी गलती से इतने लोगों की जान गई। 

अगर रसोई खाली होती, लोग दूर होते, तो शायद इतने लोग न मरते। एसपी वेस्ट अखिलेश नारायण का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। फिलहाल पहली प्राथमिकता घायलों का उपचार कराने की है।

उधर, खेरागढ़ के विधायक महेश गोयल का कहना था कि घायलों की मदद की जाएगी। मृतकों के आश्रितों को आर्थिक मदद दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed