फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gas cylinder caught fire, confectioner burnt

Agra News: गैस सिलिंडर में लगी आग, हलवाई झुलसा

Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 22 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire, confectioner burnt
अमांपुर। कस्बे के तिराहे पर स्थित दुकान में रविवार की दोपहर मिठाई बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग को बुझाने के प्रयास में हलवाई बुरी तरह से झुलस गया। पुलिस ने लोगों के सहयोग से आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण गैस सिलिंडर में रिसाव बताया गया।
विज्ञापन

कस्बे के तिराहे के पास नन्हे हलवाई मिठाई की दुकान खोलें हैं। रविवार की दोपहर नन्हे मिठाई बना रहे थे। तभी गैस रिसाव के कारण सिलिंडर में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता। आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग की लपटें देख दुकान के आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सिलिंडर में लगी आग को बुझाने के प्रयास में नन्हें हलवाई बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

दुकान से बाहर निकल रही आग की लपटों को देख उधर से गुजरने वाले राहगीरों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसबीच मौके पर लोगों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। हालांकि लोगों के प्रयास से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed