{"_id":"6358be94d00a646f97555d2b","slug":"gas-cylinder-burst-in-mohalla-radhakishan-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: मोहल्ला राधाकिशन में फटा गैस सिलिंडर, गृह स्वामी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: मोहल्ला राधाकिशन में फटा गैस सिलिंडर, गृह स्वामी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Wed, 26 Oct 2022 10:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 26 Oct 2022 10:29 AM IST
सार
बताया कि सिलिंडर उल्टा होने के कारण फटा है। गृहस्वामी ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सिलिंडर को लगाते समय देख लें कि कहीं से कोई लीकेज तो नहीं है।
विज्ञापन
गैस सिलिंडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला राधाकिशन में मंगलवार सुबह एक घर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लग गई। गृहस्वामी ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए सिलिंडर को घर से बाहर फेंक दिया। इसके बाद यह तेज धमाके के साथ फट गया। सिलिंडर के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर तक जाकर गिरे। घर की खिड़कियां टूट गईं।
हादसा कायमगंज-एटा मार्ग स्थित मोहल्ला राधाकिशन की नई कॉलोनी निवासी अजय राठौर के घर पर हुआ। मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे अजय की पत्नी ने गैस खत्म होने पर सिलिंडर बदलकर लगाया, जिससे गैस लीक हो रही थी। चूल्हा जलाते ही सिलिंडर में आग लग गई। इससे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
अजय ने सिलिंडर को निकालकर घर से बाहर फेंक दिया। आग बुझाने की कोशिश करने लगे। थोड़ी देर बार सिलिंडर तेज आवाज के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि घरों की खिड़कियों के कांच टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर एफएसओ दीपक चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।
विज्ञापन
बताया कि सिलिंडर उल्टा होने के कारण फटा है। गृहस्वामी ने सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा लिया। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सिलिंडर को लगाते समय देख लें कि कहीं से कोई लीकेज तो नहीं है। सावधानी बरत कर इस तरह की स्थिति से बचा जा सकता है।