{"_id":"628beedc0c533a2fea322e39","slug":"gas-cylinder-burst-due-to-fire-agra-news-agr5345222101","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से फटा गैस सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से फटा गैस सिलिंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शमसाबाद मार्ग स्थित एवी रेजीडेंसी में सोमवार रात को किराना व्यापारी राम मोहन गुप्ता के फ्लैट में गैस सिलिंडर में आग लग गई। लपटें निकलने पर परिवार के लोग बाहर भाग आए। अपार्टमेंट में रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए। तभी सिलिंडर फट गया। इससे जोरदार धमाका हुआ। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। आग से काफी सामान जल गया।
राम मोहन गुप्ता की शमसाबाद में किराना की दुकान है। एवी रेजीडेंसी अपार्टमेंट में पहली मंजिल पर उनका फ्लैट है। घर में उनकी 85 वर्षीय मां कांति देवी, बेटा श्रेयस और बेटी राधा रहते हैं।
भाई राम अवतार गुप्ता ने बताया कि बेटी राधा खाना बना रही थी। अचानक सिलिंडर खत्म हो गया। उनके घर में नया सिलिंडर आया था। बेटी ने सिलिंडर लगाकर चूल्हा जलाया। तभी सिलिंडर का पाइप निकल गया और आग लग गई। बेटी चीखने लगी। वह बाहर आ गई। शोर होने पर परिवार के अन्य लोग बाहर आ गए। आवाज सुनकर आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोग दहशत में आ गए। वह भी बाहर भागे। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तभी सिलिंडर फट गया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं लगी। सूचना पर दमकल पहुंच गई। तब कहीं पूरी तरह से आग को बुझाया जा सका। आग में किचिन का सामान और सोफा जल गया।