{"_id":"610830eb4a98bc7de91882ae","slug":"gas-cylinder-blast-in-house-at-nagala-padma-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में सिलिंडर विस्फोट: मकान की छत उड़ी, मां-बेटे घायल, तेज धमाके की आवाज से दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में सिलिंडर विस्फोट: मकान की छत उड़ी, मां-बेटे घायल, तेज धमाके की आवाज से दहशत में आए लोग
Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:06 AM IST
सार
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि सिलिंडर में लीकेज से विस्फोट की आशंका है। मां-बेटे घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
धमाके के बाद का हाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर के नगला पद्मा में सोमवार रात को खाना बनाते समय सिलिंडर में विस्फोट हो गया। इससे मकान की छत उड़ गई, दीवार ढह गई। हादसे में मकान में मौजूद मां-बेटे घायल हो गए। उन्हें पड़ोसियों ने बाहर निकाला। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
हादसा जूता कारीगर नितेश (25) के मकान में हुआ। वह मां राजकुमारी के साथ रहता है। पिता की मौत हो चुकी है। सोमवार रात तकरीबन आठ बजे मां खाना बना रही थीं। नितेश आए तो उन्होंने मां को दूध लेने भेज दिया। खुद रोटी बनाने लगा। तभी सिलिंडर में आग लग गई। नितेश झुलस गया। इसी बीच मां राजकुमारी भी आ गईं। दोनों शोर मचाते हुए बाहर की तरफ भागे। मगर, तभी सिलिंडर में विस्फोट हो गया। धमाके से मकान की छत उड़ गई, एक तरफ की दीवार गिर गई। मलबे में मां-बेटे भी दब गए। धमाके से अफरातफरी मच गई। दहशत से लोग घरों से बाहर की तरफ भागे। बाद में मलबे में दबे मां-बेटे को लोगों ने बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि सिलिंडर में लीकेज से विस्फोट की आशंका है। मां-बेटे घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
लोगों ने मलबा हटाकर निकाला
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि धमाका जबर्दस्त था। रात का समय होने से सभी घरों में थे। जब वह नितेश के घर पहुंचे तो मलबा जमा था। मलबा हटाया तो मां-बेटे नीचे दबे हुए थे।
विज्ञापन
मथुरा में बेखौफ बदमाश: सराफ से मारपीट कर ढाई लाख के जेवरात-नकदी लूटी, हथियारबंद लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस