{"_id":"64fdc25cbe5ba45b0203c914","slug":"gas-cylinder-and-cash-stolen-from-shop-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-4099-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकान से गैस सिलिंंडर और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकान से गैस सिलिंंडर और नकदी चोरी
Sun, 10 Sep 2023 06:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 10 Sep 2023 06:49 PM IST
विज्ञापन
दुकान से गैस सिलिंंडर और नकदी चोरी
-पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार, माल हुआ बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। गांव हरदासपुर में बंबा के पास एक जनरल स्टोर की दुकान के ताले तोड़ कर घरेलू गैस सिलिंडर और नकदी आदि चोरी कर ली गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को चोरी के माल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी लता देवी बंबा के पास जनरल स्टोर की दुकान किए हुए हैं। शनिवार की रात चोर दुकान के ताले तोड़ कर उसमें रखे चार घरेलू गैस सिलिंडर, 10 हजार रुपये की नकदी आदि सामान चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद चोर की तलाश शुरू कर दी। रविवार की सुबह एसआई सतीश चंद्र को सूचना मिली कि दुकान से चोरी करने वाला आरोपी जैन इंटर कॉलेज के पास मौजूद है। दबिश देकर चोर को माल सहित गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दुकान से चोरी दो घरेलू गैस सिलिंडर के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।