फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garlic trader's death Due to Current in cooler at Ghiror

मैनपुरीः कूलर में उतरा करंट, लहसुन व्यापारी की मौत, बरतें ये सावधानी

Sun, 09 Jun 2019 11:57 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 09 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Garlic trader's death Due to Current in cooler at Ghiror
डेमो - फोटो : डेमो
मैनपुरी के घिरोर क्षेत्र में करंट की चपेट में आकर एक व्यापारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


घिरोर के मोहल्ला डालगंज निवासी रामकुमार गुप्ता (60) लहसुन के व्यापारी थे। रविवार की सुबह जब वह सोकर उठे तो उनका हाथ पास रखे कूलर से छू गया।

कूलर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह बेसुध होकर गिर गए। आनन फानन में परिजन उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले गए। वहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

कूलर चलाएं, लेकिन ध्यान से
कूलर को हमेशा घर के बाहर खिड़की में लगाएं। इससे वह लोगों की पहुंच से दूर रहेगा और हादसे की संभावना कम रहेगी। 
कूलर को नंगे पैर न छुएं, पानी भरते समय भी कूलर की बिजली सप्लाई को बंद कर दें। 
कूलर में विद्युत तार को खुला न छोड़े, तार पर अच्छी तरह से टेपिंग करें। 
अगर कूलर घर के अंदर लगा है तो बच्चों को उसके आसपास न जानें दें। 
अगर संभव हो तो प्लास्टिक की बॉडी वाला कूलर लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed