फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Garbage Near School Reality of Swachhta abhiyan in Agra

'कचरा व्यवस्था' स्कूलों के पास लगे ढेर, दुर्गंध के बीच पढ़ने जा रहे बच्चे

Fri, 27 Sep 2019 12:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Sep 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
Garbage Near School Reality of Swachhta abhiyan in Agra
स्कूलों के पास कचरे के ढेर - फोटो : अमर उजाला
रात में सफाई के दावे तो बहुत हैं, लेकिन सुबह हमारे, आपके बच्चे स्कूल जाते हुए कचरे के ढेर के पास से होकर निकल रहे हैं। स्कूलों के पास डलावघरों से नियमित कूड़ा उठाया नहीं जा रहा।
विज्ञापन


बारिश के कारण कूड़े की सड़ांध और दुर्गंध के बीच छात्र-छात्राएं स्कूल जा रहे हैं। शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के पास सफाई व्यवस्था बदहाल है। जीआईसी, डीसी वैदिक इंटर कॉलेज, हिलमैन पब्लिक स्कूल समेत सैकड़ों स्कूलों के पास कचरे के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ताजमहल के शहर को मिलेगी 'कचरे के पहाड़' से मुक्ति, खर्च होगी इतनी 'बड़ी' रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी प्रधानाचार्य ने की सफाई की मांग

पंचकुइयां स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने नगर आयुक्त से स्वच्छता मिशन के तहत सफाई कराने की मांग की है।

उन्होंने परिसर में बाहरी लोगों द्वारा गंदगी फैलाने और खुले में शौच करने की भी शिकायत की है। जीआईसी की दीवार के सहारे गंदगी फैलाने वालों को रोकने और डायट, जीआईसी के पास सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निर्माण कराने की मांग रखी है।

ये भी पढ़ें: 'कचरा' व्यवस्था: जनता के 4.21 करोड़ कंपनी को देकर नगर निगम ने खत्म किया करार

सफाई पर निगरानी के लिए लगातार सख्ती हो रही है। 33 अधिकारी लगाए हैं जो नियमित चेकिंग कर रहे हैं। जीपीएस आधारित हाजिरी और काम के फोटो मंगवाए जा रहे हैं। स्कूलों के पास भी सफाई के लिए विशेष रूप से कहा गया है। तय मानें कि स्कूलों के पास डलावघर खत्म करने की योजना है और सफाई बेहतर की जाएगी। -कुंवर बहादुर सिंह, अपर नगर आयुक्त

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed