{"_id":"6b013b87ab15d9a5aa09535a","slug":"garbage-disposal-dispute-turns-violent-in-agra-10-named-in-fir-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कूड़ा डालने को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले और हुआ पथराव; 10 नामजद पर FIR हुई दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कूड़ा डालने को लेकर भिड़े दो पक्ष, लाठी-डंडे चले और हुआ पथराव; 10 नामजद पर FIR हुई दर्ज
Sat, 21 Nov 2026 12:04 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:04 PM IST
सार
आगरा के ताजगंज की वाल्मीकि बस्ती में घर के बाहर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 नामजद और पांच-छह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
FIR Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की वाल्मीकि बस्ती में घर के बाहर कूड़ा डालने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। पथराव भी हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर के 10 नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
घटना 17 नवंबर की है। यूपी 112 पर शिकायत मिलने पर ताजगंज पुलिस वाल्मीकि बस्ती में तीरथ कुमार के घर के पास पहुंची। दो पक्षों में मारपीट हो रही थी। एक पक्ष तीरथ कुमार, मानव, विकास, मंजू देवी और शिल्पा का, दूसरा पक्ष ओमी के पुत्रों कुलदीप, विकास उर्फ बीके, अप्पी और ओमी के भाई सुनील का था।
पुलिस को देखकर दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए कार्रवाई की। 19 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।