{"_id":"639e11e0c7fc197670470b43","slug":"ganster-act-23-accused-kasganj-news-agr557228872","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: गैंगस्टर एक्ट के 23 आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने चेतावनी वारंट किया चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: गैंगस्टर एक्ट के 23 आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क, पुलिस ने चेतावनी वारंट किया चस्पा
Sun, 18 Dec 2022 10:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:19 AM IST
सार
थाना प्रभारी सिढ़पुरा देवेंद्र कुमार त्यागी ने बताया गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे 23 आरोपियों के घर के दरवाजे पर मुनादी के साथ संपत्ति कुर्की चेतावनी वारंट चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
kurki demo, कुर्की
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सिढ़पुरा में गैंगस्टर एक्ट के 23 आरोपियों के घर मुनादी कर संपत्ति कुर्की चेतावनी वारंट चस्पा कर दिए गए हैं। आरोपी काफी दिनों से पुलिस चंगुल से बचने के लिए अपना ठिकाना बदल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर नोटिस चस्पा की कार्रवाई की है।
पटियाली के गांव रम्पुरा में मुखबिर की सूचना पर 28 अप्रैल को जुआ खेलते 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में 29 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी। एक आरोपी के पास से तमंचा और डायजापाम भी बरामद किया गया था। मौके से तीन लाख से अधिक की नकदी भी बरामद की गई थी।
गिफ्तार आरोपियों में रूपेंद्र, सबलू , प्रदीप, अंशु, राजू शाक्य निवासी रम्पुरा, पटियाली, रनवीर निवासी जटपुरा, पटियाली, संजू गुप्ता निवासी मोहल्ला जय-जय राम, नितिन माहेश्वरी निवासी मोहल्ला नाथूराम, सूत की मंडी, उस्मान अली निवासी मोहल्ला बड्डूनगर, शाह आलम, मन्नान हुसैन निवासी गणेशपुर, गंजडुंडवारा, राहुल निवासी केनाल रोड, गंजडुंडवारा, अजय कुमार निवासी मोहल्ला लोहिया नगर, सिढ़पुरा, भामाशाह निवासी मोहल्ला पंथ नगर, सिढ़पुरा, गुड्डू निवासी मोहल्ला कउआ टोला, सिढ़पुरा, अमित गुप्ता निवासी धुमरी, एटा, कुलदीप गुप्ता, निवासी नई बस्ती एटा, विनय गुप्ता निवासी महात्मा गांधी रोड एटा, मोहरपाल निवासी नगला गुलरिया, एटा, दीपक कुमार निवासी संजय नगर, एटा, शिवा निवासी नई बस्ती, बारह बीघा एटा, राजबहादुर निवासी दारिकपुर एटा, किशन निवासी कीलर मऊ, एटा शामिल थे। गिरफ्तार आरोपी जमानत पर रिहा हो गए।

इनकी हुई थी गिरफ्तारी