{"_id":"6318d976eef89a73e461cd86","slug":"ganpati-immersed-at-kachla-ganga-ghat-kasganj-news-agr546076695","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला गंगा घाट पर विसर्जित किए गए गणपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला गंगा घाट पर विसर्जित किए गए गणपति
विज्ञापन
कासगंज। कछला गंगा घाट पर बुधवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। कासगंज के अलावा, एटा, हाथरस आदि जनपदों से भी भक्त गणेेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने के लिए पहुंचे। दिन भर प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर चलता रहा।
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने पहुंचे भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं का स्नान कराने के बाद पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इसके बाद घाट पर विसर्जन के लिए बनाए गए गड्ढों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया।भक्तों ने घाट पर पूजा अर्चना कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रसाद का भी वितरण किया।
लवकुश नगर में सजाए गए पंडाल की विसर्जन यात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। यात्रा कछला गंगा घाट पहुंची भक्तों ने गुुुलाल उड़ाकर होली खेली। इस दौरान मनोज गुप्ता, शिवम जैन, सुनील माथुर, सुरेश गुप्ता, ओमकार शर्मा, गौरव शर्मा, चांदनी गुप्ता, रीना देवी, सुशीला देवी, वीना माथुर, नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे। आफीसर्स कॉलोनी में सजाए गए गणेश पंडाल की गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा गाजे बाजे के साथ निकली। भक्तों नाचते झूमते शहर के मार्गों से होते हुए कछला गंगा घाट पहुंचे। जहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया।