फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganna peraii,sugar cane,ganna mil

गन्ना पेराई- लक्ष्य से भी तेज रफ्तार पर घूमा चीनी मिल का चक्का, मिली सहूलियत

Sun, 29 Nov 2020 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
ganna peraii,sugar cane,ganna mil
कासगंज की न्यौली चीनी मिल के बाहर खड़े गन्ना लदे वाहन - फोटो : KASGANJ
कासगंज। न्यौली चीनी मिल के संसाधनों ने सहूलियत दे दी है। लक्ष्य से भी तेज गति से चीनी मिल का चक्का घूमने लगा है। वैसे तो 15 हजार क्विंटल गन्ने की प्रतिदिन पेराई का लक्ष्य था। जिसे बढ़ाकर 20 हजार कर दिया गया लेकिन चीनी मिल का चक्का जिस रफ्तार से घूमा है उससे तो लक्ष्य से अधिक पेराई प्रतिदिन होने लगी है। अब 23 हजार क्विंटल गन्ने की खपत प्रतिदिन होने लगी है।
विज्ञापन

गन्ने की खरीद तेज गति से की जा रही है। अलीगढ़, बदायूं और कासगंज जिले के किसानों का गन्ना चीनी मिल द्वारा खरीदा जा रहा है। गन्ने की कतारें चीनी मिल के अलावा अन्य खरीद केंद्रों पर भी लगने लगी हैं। 20 नवंबर को जब चीनी मिल में पेराई शुरू हुई थी तब 15 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन पेराई का लक्ष्य चीनी मिल ने तय किया था, लेकिन जैसे-जैसे किसानों की भीड़ खरीद केंद्रों पर बढ़ने लगी तो फिर चीनी मिल ने संसाधन और दुरुस्त किए। पांच हजार क्विंटल पेराई का लक्ष्य बढ़ाया गया। संसाधनों ने ऐसा साथ दिया है कि लक्ष्य भी पीछे रह गया और लक्ष्य से अधिक 23 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन न्यौली चीनी मिल में शनिवार से पेराई की जा रही है।
विज्ञापन

बिचौलियों पर गन्ना विभाग की नजर
गन्ना विभाग को कुछ किसानों के माध्यम से जानकारी मिली कि बिचौलिए भी धीमे धीमे सक्रिय होने लगे हैं। इस पर विभाग ने बिचौलियों पर नजर बढ़ा दी है। किसानों का गन्ना सीधे खरीदने की ठोस योजना बनाई है। ई गन्ना प्रणाली को और प्रभावी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 3000 क्विंटल गन्ने प्रतिदिन लक्ष्य से अधिक होने लगी पेराई।
- 25 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य है तय।
- 7240 गन्ना किसानों से खरीदा जाना है गन्ना।
वर्जन-
- न्यौली चीनी मिल में गन्ना की पेराई का लक्ष्य 20 हजार क्विंटल प्रतिदिन रखा गया था, लेकिन जिस तरह से मिल का चक्का तेज गति से घूमा उससे तीन हजार क्विंटल गन्ना पेराई लक्ष्य से अधिक हो रही है। - ओम प्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।

- गन्ना पेराई के साथ ही चीनी बनाने का काम भी शुरू हो गया है। गन्ना किसानों को गन्ना बिक्री के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। - एसपी सिंह, महाप्रबंधक, न्यौली चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed