फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganjdundwara news,Oxygen plant,DM chandra prakash,mamtesh shakya,health facility,health facility kasganj

खुशखबर : अब जिले के मरीजों को नहीं होगी ऑक्सीजन की किल्लत

Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
ganjdundwara news,Oxygen  plant,DM chandra prakash,mamtesh shakya,health facility,health facility kasganj
जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट का उदघाटन करते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत साथ में डीएम सी पी ? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। अब जिला के मरीजों को आक्सीजन की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रधानमंत्री केयर फंड से संयुक्त जिला चिकित्सालय मामों में नव स्थापित 500-500 लीटर क्षमता के दो आक्सीजन प्लान्ट का विधायक सदर देवेन्द्र सिंह राजपूत ने एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंजडुंडवारा में स्थापित नवनिर्मित 500 एलपीएम के एक आक्सीजन प्लांट का पटियाली विधायक ममतेश शाक्य ने आज लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद का सजीव प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन

सदर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि यहां पर भर्ती मरीजों को आक्सीजन गैस की कोई दिक्कत न होने पाए, इसके लिए प्रधानमंत्री केयर मद से इस आक्सीजन प्लांट का निर्माण किया गया है, जो इस क्षेत्र के मरीजों को स्वस्थ बनाने के लिए वरदान साबित होगा। देश एवं प्रदेश की सरकार जन-जन के स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा सभी अस्पतालों में मरीजों को सभी सुविधाएं नि:शुल्क प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि इस आक्सीजन प्लांट के संचालित होने से आस-पास के लोगों को अब ईलाज के लिए भटकना नही पड़ेगा। उन्हें जिला अस्पताल एवं सीएचसी में ही आक्सीजन की सुविधा मुहैया हो जाएगी। जिससे कि कोविड-19 जैसी महामारी व अन्य बीमारियों में लोगों को आक्सीजन की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक प्लांट से हर मिनट 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, जिससे एक साथ कई वार्डों में मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई आसानी से की जा सकेगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए इंतजाम कर लिए गए है, जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंजडुंडवारा में सीधे तौर पर ऑक्सीजन सप्लाई के लिए कनेक्टर लगे हुए हैं।लोकार्पण के बाद प्लांट को शुरू कर दिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एसपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपीएस सिद्धू, डॉ. सुनिन्दा व विशुवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed