फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganja was being smuggled from Bihar and sold in Agra Police arrested six smugglers

UP: बिहार से गांजा की तस्करी, आगरा में हो रही थी बिक्री; पुलिस ने छह तस्कर किए गिरफ्तार

Fri, 28 Mar 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 10:18 AM IST
सार

आगरा पुलिस ने 58 किलो गांजे के साथ छह तस्करों को पकड़ा है। ये लोग बिहार से गांजा ला रहे थे, जिसकी बिक्री आगरा में हो रही थी। 
 

विज्ञापन
Ganja was being smuggled from Bihar and sold in Agra Police arrested six smugglers
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा किले के पास गांजा बेचा जा रहा था। पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार करके 58 किलो गांजा पकड़ा। इसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। बिहार के तस्कर आगरा में गांजा बेच रहे थे। राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तस्करी कर रहे थे।
विज्ञापन



अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया कि बिहार का गिरोह आगरा में सक्रिय था। ताजगंज के कुआंखेड़ा निवासी सुरजीत यादव, बुढ़ाना, ताजगंज का भूपेंद्र सिंह और कहरई ताजगंज का श्याम राठौर यहां गांजा खपाने का काम कर रहे थे। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी। पुलिस ने आगरा किले के पास से गांजे के साथ इन आरोपियों को पकड़ा।
विज्ञापन


यहां डिलीवरी देने आए बिहार के भोजपुर निवासी अर्जुन, उमेश कुमार और लाल बाबू को भी पुलिस ने पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह बिहार से गांजा लाकर यहां आगरा के तीनों साथियों को देते हैं। इसके बाद यह तीनों आसपास के राज्यों में भी तस्करी करते हैं। आगरा में भी इसे खपाया जाता है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से 10 मोबाइल फोन, एक कार, एक मोटरसाइकिल आदि मिले हैं। अर्जुन सिंह, उमेश कुमार, लाल बाबू सिंह बिहार पहले से कई थानों में केस दर्ज है। पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed