फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangster shot in leg during encounter

Agra News: मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर के पैर में लगी गोली

Sun, 02 Apr 2023 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
gangster shot in leg during encounter
करहल।
विज्ञापन

गांव किरथुआ खेड़ा के पास रविवार की सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से गैंगस्टर घायल हो गया। वहीं उसका एक साथी भाग निकला। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पर 25 हजार का इनाम घोषित था। कब्जे से स्कूटी, तमंचा कारतूस आदि बरामद हुए हैं।
रविवार की सुबह थाना पुलिस सैफई बाईपास मार्ग पर गांव किरथुआ खेड़ा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बिना नंबर की स्कूटी पर दो संदिग्ध जाते दिखाई दिए। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। अचानक हुए हमले के बाद पुलिस अलर्ट हो गया। जवाबी फायरिंग करते हुए प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने टीम के साथ बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया श्यामवीर निवासी नगला देवी एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। वहीं गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपया का इनाम घोषित था। कब्जे से तमंचा कारतूस, एक स्कूटी आदि बरामद हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

---------
ट्रक लूट की घटना के बाद था फरार
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया श्यामवीर दिसंबर 2022 में करहल क्षेत्र में तेल लदे एक ट्रक लूटकांड में शामिल था। उक्त घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। वह एक शातिर अपराधी है, उस पर जनपद व गैर जनपद के विभिन्न थानों में करीब 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके भागे हुए साथी की तलाश जारी है। उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed