फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangster Kuldeep jaghina Murder shot while being taken to court see pictures bharatpur mathura news

कुलदीप जघीना की हत्या: कोर्ट ले जाते समय गैंगस्टर को भूना, मिर्च फेंक बदमाश फरार; सामने आईं ये तस्वीरें

Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा-भरतपुर Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Jul 2023 12:03 AM IST
सार

Gangster Kuldeep Jaghina Hatyakand: गैंगस्टर कुलदीप जघीना की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस उसे कोर्ट लेकर जा रही थी, इस दौरान बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले का सीसीटीवी सामने आया है। 

विज्ञापन
gangster Kuldeep jaghina Murder shot while being taken to court see pictures bharatpur mathura news
Gangster Kuldeep Jaghina Hatyakand - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में बदमाश हाथों में हथियार लेकर बस में घुसते और फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। फायरिंग के दौरान बस के यात्री बस में से बाहर निकलकर भागते नजर आ रहे हैं। करीब ढाई मिनट तक हथियारबंद बदमाश पलट पलटकर फायरिंग करते रहे और उसके बाद फरार हो गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 

हथियार लहराते हुए पहुंचे हमलावर

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में 11.56 बजे तीन से चार हमलावर हाथों में हथियार लिए बस के पास पहुंचते हैं। थोड़ी देर बस के बाहर ही इंतजार करते हैं। उसके बाद बस के अंदर फायरिंग होती है और यात्री जान बचाकर बस से बाहर भागते दिखते हैं। उसके बाद पांच बदमाश बस के गेट और खिड़कियों से अंदर की तरफ फायर करते हैं और बस में घुस जाते हैं। 

ये भी पढ़ें -  रफ्तार का कहर: अछनेरा-भरतपुर मार्ग पर भयंकर सड़क हादसा, बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत; दो घायल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फायरिंग करते आए नजर

सीसीटीवी फुटेज में करीब ढाई मिनट तक हमलावर बस में फायरिंग करते हुए नजर आते हैं। इस दौरान पूरी बस में हड़कंप मच जाता है। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं। अधिकतर हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। जबकि हमलावर हेलमेट और मास्क पहनकर हमला करता दिख रहा है। 

ये भी पढ़ें - शादी या सौदा: तीसरी बार बनी दुल्हन, सुहागरात के बाद करती है ऐसी करतूत; तीन दूल्हों को कहीं का नहीं छोड़ा
 
विज्ञापन

आरोपी जेल भेजे

उधर सोमवार को कुलदीप जघीना हत्याकांड मामले के चार आरोपियों विष्णु, धर्मराज, सौरभ और बबलू को बयाना में न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। आरोपियों को सात दिन के पीसी रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed