{"_id":"62cfc1f897e7ab3b6d7935b6","slug":"gangster-had-run-away-due-to-the-negligence-of-policeman-big-disclosure-in-police-interrogation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra: सिपाही की लापरवाही से भागा था गैंगस्टर, पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सिपाही की लापरवाही से भागा था गैंगस्टर, पुलिस पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:42 PM IST
सार
पुलिस की पड़ताल में आया सामने, अधिवक्ता के चेंबर पर ले गया था, आरोपी ने अपने परिचित की मदद से बुलाए थे साथी, सिपाही पर हमला कैसे हुआ? हो रही जांच
विज्ञापन
1 of 5
दीवानी से गैंगेस्टर फरार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा में दीवानी परिसर से बुधवार को गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप की लापरवाही की वजह से भागा था। अपने बचाव में पुलिसकर्मी ने कहानी बनाई थी। सिपाही के खिलाफ लापरवाही के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपी के साथी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली गई है।
फिरोजाबाद के लाइनपार थाना क्षेत्र का रहने वाला विनय श्रोत्रिय बुधवार की दोपहर दीवानी से फरार हुआ था। हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप ने अधिकारियों को सवा एक घंटा देर से सूचना दी थी। बताया था कि तीन बदमाशों ने उस पर हमला बोला। सिर पर ईंट मारकर जख्मी कर दिया। गैंगस्टर विनय को छुड़ा ले गए। तभी टूंडला निवासी सोनू कुमार भी अचानक से सामने आ गया। बताया गया कि बदमाश ने भागने से पहले उसका मेाबाइल लूटा था। सीसीटीवी फुटेज में पुलिसकर्मी पर हमले की घटना नहीं मिली।
2 of 5
दीवानी में पूछताछ करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सिपाही गैंगस्टर को पेशी पर ले जाने से पहले उसके अधिवक्ता के चेंबर पर लेकर गया था। यहां पर गैंगस्टर ने टूंडला के सोनू को पहले से बुला रखा था, जिसको लेकर उसने जेल पीसीओ से ही उससे बात की थी। सोनू ने उसकी अपने मोबाइल से 20 मिनट तक बात कराई थी। इसके बाद ही तीन लोग आए थे। गैंगस्टर नाटकीय ढंग से फरार हो गया था।
3 of 5
दीवानी के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिसकर्मी ने सबा घंटे बाद गैंगस्टर के फरार होने की जानकारी दी थी, तभी से सिपाही की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। हालांकि अभी इस बारे में कोई अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि जांच चल रही है। सिपाही की लापरवाही की वजह से ही आरोपी फरार हुआ है। इस संबंध में थाना न्यू आगरा में मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। सोनू गिरफ्तार है। गैंगस्टर हाथ नहीं आ सका है। यह भी जांच की जा रही है कि सिपाही पर हमला किसने बोला या फिर उसने खुद ही अपने को घायल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीवानी का गेट
- फोटो : अमर उजाला
बता दें फिरोजाबाद का गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय साथियों की मदद से अभिरक्षा में लगे सिपाही को घायल कर फरार हो गया। उस पर डकैती कोर्ट में थाना बरहन क्षेत्र के लूट व पुलिस मुठभेड़ के चार केस विचाराधीन हैं। इन्हीं मामलों में बुधवार को वह पेशी पर लाया गया था। कैदी के भागने की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी तथा कई थानों की पुलिस दीवानी कचहरी पहुंच गई। पुलिस ने नाकेबंदी की पर आरोपियों का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
5 of 5
दीवानी पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
1:15 बजे की है घटना
गांव रूपसपुर, लाइनपार (फिरोजाबाद) निवासी विनय श्रोत्रिय दिसंबर 2018 से जिला जेल में बंद था। बताया गया था कि बुधवार को जिला जेल से उसे पेशी पर दीवानी लाया गया था। हेड कांस्टेबिल अनुज प्रताप दोपहर 1:15 बजे दीवानी हवालात से उसे डकैती कोर्ट में ले जा रहे थे। अनुज प्रताप के अनुसार रास्ते में तीन युवकों ने उस पर अचानक हमला कर दिया। ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वह गिर पड़ा। गैंगस्टर विनय श्रोत्रिय साथियों के साथ भाग खड़ा हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।