{"_id":"650f2087ef214a35cc085c34","slug":"gangster-arrested-with-pistol-and-cartridges-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-4832-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तमंचे, कारतूस के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तमंचे, कारतूस के साथ गैंगस्टर गिरफ्तार
Sat, 23 Sep 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Sep 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार पुलिस ने शनिवार को एक सूचना पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खर्रा मोड़ के पास घूम रहे गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस मिले। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
करहल थाना क्षेत्र गिहार कॉलोनी निवासी संजीव उर्फ पीलू एक शातिर अपराधी है। उस पर मिलावटी शराब की बिक्री, चोरी, आयुध अधिनियम के करीब 13 से अधिक मामले दर्ज हैं। करहल पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह को सूचना मिली कि करहल थाने का गैंगस्टर संजीव उर्फ पीलू क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। खर्रा मोड़ के पास पहुंचते ही संजीव पुलिस को देख कर भागने लगा। एसआई पृथ्वी सिंह, आरक्षी पदम गोस्वामी और जयंत चौधरी ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। उसने बताया कि वह गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया।