{"_id":"6a107a520e5d5b5355030252","slug":"gangster-alok-yadav-sentenced-to-life-imprisonment-for-attempted-murder-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गैंगस्टर आलोक यादव को आजीवन कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया; राज चाैहान हत्याकांड में भी है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गैंगस्टर आलोक यादव को आजीवन कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया; राज चाैहान हत्याकांड में भी है आरोपी
Fri, 22 May 2026 09:16 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 22 May 2026 09:16 PM IST
सार
आलोक यादव और साैरभ चाैधरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। राहुल की पीठ और नीरज के पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। हमलावर राहुल को गाड़ी में डालकर ले गए थे। बाद में उसे कालिंदी विहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए थे।
विज्ञापन
गैंगस्टर आलोक यादव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित यमुना किनारे पर तीन साल पहले दो युवकों को गोली मारकर घायल करने के मामले में गैंगस्टर आलोक यादव को एडीजे 25 मदन मोहन ने दोषी पाया। उसे हत्या की कोशिश व अन्य आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 3 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।
25 जून 2023 को कल्याणी हाईटस अपार्टमेंट के पीछे यमुना किनारे पर फायरिंग हुई थी। नगला हवेली निवासी नीरज, राहुल और योगेश जाटव शराब पी रहे थे। तभी कार में सवार होकर कालिंदी विहार, ट्रांस यमुना थाना निवासी आलोक यादव, विशेष बघेल, राजा, साैरभ चाैधरी, काके, कुलदीप, स्काई पहुंचे थे। कार को शोभित चला रहा था। आलोक यादव और साैरभ चाैधरी ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। राहुल की पीठ और नीरज के पैर में गोली लगने से घायल हो गए थे। हमलावर राहुल को गाड़ी में डालकर ले गए थे। बाद में उसे कालिंदी विहार स्थित अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गए थे।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। वह आईसीयू में भर्ती था। मामले में 29 जून को एसआई अजीत सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई। विवेचना के बाद नामजद आरोपियों के अलावा सैंकी यादव, अजय, रोहित सिकरवार, निमेश चाैहान, सत्यवीर सिंह उर्फ रिंकू, गुलजार, ललित, गोरख और दीपक जायसवाल के नाम जोड़े गए। 28 अगस्त 2023 को आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। 16 में से 15 आरोपियों की पत्रावलियों को अलग कर दिया गया। अदालत ने आलोक यादव को हत्या की कोशिश में दोषी पाते हुए सजा सुनाई।

राज चाैहान हत्याकांड में बनाया था आरोपी
ट्रांस यमुना थाना के टेढ़ी बगिया स्थित गेस्ट हाउस में 23 जनवरी को हुई राज चौहान की हत्या की साजिश में गैंगस्टर आलोक यादव को भी आरोपी बनाया गया है। वह फिरोजाबाद जेल में बंद है। उस पर 18 मामले थाना न्यू आगरा, एत्माद्दौला, हरीपर्वत, कोतवाली, ट्रांस यमुना में दर्ज हैं। वह दो साल से जेल में निरुद्ध है। गैंगवार की आशंका पर उसे आगरा की जिला जेल से फिरोजाबाद की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया था।
2023 में सुर्खियों में आया था आलोक यादव
ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी आलोक यादव थाना न्यू आगरा क्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर जुलाई 2023 में लूट की तीन वारदात के मामले में सुर्खियों में आया था। इसके बाद दयालबाग में युवक को गोली मारने सहित अन्य मामलों में नाम शामिल था। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। वह शहर छोड़कर भाग गया था। उसने संभल जाकर एक पुराने मुकदमे में कोर्ट में समर्पण कर दिया था। उस समय इसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित था।