फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gangster accused ex-chairman's property worth 53.97 lakh seized

Agra News: गैंगस्टर आरोपी पूर्व चेयरमैन की 53.97 लाख की संपत्ति सीज

Sun, 30 Jul 2023 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Gangster accused ex-chairman's property worth 53.97 lakh seized
कासगंज। गैंगस्टर एक्ट के जिला बदर अपराधी पूर्व चेयरमैन अहमद नफीस उर्फ कालिया की 53.97 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को प्रशासन ने सीज कर दिया। इसमें ईंट भट्टा के साथ जमीन शामिल है। आरोपी पर 31 मई को गुंडा एक्ट की कार्रवाई करते हुए उसे जिला बदर किया गया था। पुलिस ने मुनादी करके रविवार को सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि आरोपी पर बलवा, जानलेवा हमला, हत्या, गैंगस्टर आदि के 12 मामले दर्ज हैं। पूर्व में भी आरोपी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई हुई है। अपराध के माध्यम से संपत्ति स्वयं के नाम पर और अपनी पत्नी के नाम पर अर्जित की गई है। पटियाली थाने में गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना सिढ़पुरा पुलिस के द्वारा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय से संपत्ति कुर्क करने के संबंध में 26 जुलाई को आदेश प्राप्त हुए। इसके पश्चात संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि मौजा चकपहाड़ा में कृषि भूमि को कुर्क किया गया। जहां भट्टे का ऑफिस संचालित है। इस संपत्ति की अनुमानित कीमत 42.83 लाख रुपये है। इसके अलावा चकपहाड़ा में ही भट्टे की चिमनी व उससे जुड़ी भूमि जब्त की गई है। जिसकी कीमत 11.14 लाख रुपये है। एसपी ने बताया कि सीओ पटियाली दीप कुमार पंत ने राजस्व और पुलिस टीम के साथ भूमि जब्त करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed