फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangrape with a management student

मैनेजमेंट की छात्रा को डेट पर बुलाया, धोखे से कमरे में ले जाकर दोस्त के साथ किया गैंगरेप

Thu, 05 Jul 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 05 Jul 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
gangrape with a management student
gangrape
न्यू आगरा क्षेत्र की एक छात्रा को डेटिंग पर ले जाकर जूता कारखाना मालिक और उसके दोस्त ने गैंगरेप किया। मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली। छात्रा ने विरोध किया तो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता दहशत में आ गई। बुधवार को थाना न्यू आगरा में तहरीर दी। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 16 वर्षीय छात्रा बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है। 
विज्ञापन


एक साल पहले वह सदर बाजार गई थी, यहां पर उसकी मुलाकात मंटोला के आदिल से हुई, उसने खुद को जूता कारखाना का मालिक बताया और उसने दोस्ती कर ली। 

दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। आरोप है कि छात्रा को पिछले दिनों आदिल ने डेटिंग पर फतेहाबाद रोड के बसई चौकी क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया।  
Trending Videos

यहां पर आदिल का दोस्त भी पहुंच गया। दोनों बहाने से उसे होटल के कमरे में ले गए। उन्होंने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। 

मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली। छात्रा ने विरोध किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगे। अब वह ब्लैकमेल कर रहा है। 

इससे छात्रा दहशत में आ गई। कुछ दिन पहले परिजनों को घटना की जानकारी दी। बुधवार को परिजन थाना न्यू आगरा पहुंच गए। 

आदिल और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर थाना न्यू आगरा ने बताया कि दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed