फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   gangrape in truck on highway

हाईवे पर चलते ट्रक में पति, बच्चों को बंधक बनाया, महिला के साथ गैंगरेप

Tue, 09 Oct 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 09 Oct 2018 08:21 PM IST
विज्ञापन
gangrape in truck on highway
गैंगरेप

मंगलवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे आगरा-दिल्ली हाईवे पर टैंकर में पति और बच्चों के सामने महिला से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। यह परिवार गुरुग्राम जा रहा था। यह वारदात मंगलवार की तड़के आगरा-दिल्ली हाईवे पर मथुरा रिफाइनरी से लेकर फरह थाने के बीच की बताई जा रही है। 

विज्ञापन


ट्रक सवार इटावा निवासी एक युवक, पत्नी और दो बच्चों के साथ गुरुग्राम जा रहा था। यह परिवार इटावा के बकेवर से टैंकर में सवार हुआ था। जब टैंकर हाईवे किनारे रुका तो पांच-छह बदमाश चढ़ गए और उन्होंने परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने महिला के साथ टैंकर में बलात्कार किया। 
विज्ञापन


महिला के पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। बच्चों को भी पीटा गया। बताया जाता है कि टैंकर चालक ने भी विरोध किया तो उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकाया गया। बलात्कार करने के बाद बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ट्रक को लेकर सीधे कोसीकलां थाने पहुंच गया और पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि उनके दो मोबाइल और 7000 रुपये भी छीन लिए गए थे। खास बात यह है कि सुबह की इस वारदात को पुलिस अपने अधिकारियों से छुपाए रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed