{"_id":"60f492e48ebc3e1ad61cad30","slug":"gangrape-in-agra-agra-news-agr5003682188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एत्माद्दौला क्षेत्र में रविवार दोपहर को 12 साल की बालिका से तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बालिका एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। वह दोपहर में 12:30 बजे एक दुकान से बर्फ लेने गई थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले युवक इरफान उर्फ सोनू ने बालिका को हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींच लिया।
आरोप के मुताबिक, कमरे में उसके दो दोस्त आदिल और जाहिद भी थे। तीनों ने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। इस पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर घर भेज दिया। वह किसी तरह घर पहुंची। उसने रोते हुए मां को जानकारी दी। इस पर मां ने उसे चिकित्सक को दिखाया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपियों में आदिल, इरफान उर्फ सोनू और जाहिद हैं। पीड़ित परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित बालिका का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि इरफान उर्फ सोनी कार मैकेनिक है। आदिल चांदी की पायल बनाने का काम करता है। जाहिद इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर काम करता है। सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।