{"_id":"5f25a77d8ebc3e1452727f46","slug":"gangester-kasganj-news-agr4530979124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर शिकंजा- पुलिस ने 15 के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई, भेजे जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर शिकंजा- पुलिस ने 15 के खिलाफ की गैंगस्टर की कार्रवाई, भेजे जाएंगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत 15 पेशेवर अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें से छह आरोपी जेल में हैं। अन्य नौ की तलाश की जा रही है।
इनमें पटियाली कोतवाली पुलिस ने गनेशपुर निवासी कासिम, सोहेल, मोहल्ला ददवारा निवासी गुलफाम, आबिद, सोरों निवासी इकराम, भरगैन निवासी असलम और पटियाली के मोहल्ला मुल्ला टोला निवासी इमरान पर कार्रवाई की है। यह सभी गो हत्या के आरोपी हैं।
ढोलना पुलिस ने मारूकपुर निवासी लालू, ओमवीर, नदरई निवासी दीपक के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह सभी बालक के अपहरण कर हत्या के आरोपी हैं।
सहावर कोतवाली पुलिस ने बहटा निवासी वाहिद, शरीफ, मुती अहमद, भरगैन निवासी राशिद, मोहल्ला नई बस्ती निवासी शाहरूख पर कार्रवाई की है। यह सभी पशु चोरी और गो मांस तस्करी के आरोपी हैं। एसपी सुशील घुले ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के अभियान लगातार चलते रहेंगे।