Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganges stream can increase trouble

Agra News: गंगा की धारा बढ़ा सकती है मुसीबत

Tue, 18 Jul 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 18 Jul 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Ganges stream can increase trouble
कासगंज। जिले में गंगा की धारा सोरोंजी क्षेत्र के महमूदपुर, अभयपुरा, लहरा, दतलाना, बघेला, खड़ेरी गांवों की ओर बढ़ रहा है। पहले गंगा की धारा का रुख सीधा था। अब यह परिवर्तन बाढ़ की मुसीबत का कारण बनता जा रहा है। सिंचाई विभाग के अभियंता बदलते हालातों को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने इस संबंध में रिपोर्ट भी तैयार की है।
विज्ञापन

यूं तो गंगा में हर वर्ष ही मानसून के सीजन में बाढ़ की स्थिति बनती है। गंगा का पानी पहले लहरा से दतलाना और उढ़ेर की ओर बांध के सहारे आकर रुक जाता था। वर्ष 2010 में जबरदस्त बाढ़ आई तब भी धारा में बदलाव नहीं हुआ, लेकिन इस बार यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मीडियम फ्लड लेविल पर ही दतलाना, बघेला, खड़ेरी की ओर पानी का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है और यह आस पास के इलाकों में भी यह और बढ़ेगा। महमूद, बघेला, डेला सराय, नगला दल गांव की ओर भी धारा का दबाव बना हुआ है। जिससे इन ग्रामीण इलाकों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। सिंचाई विभाग इस बात को लेकर चिंतित है कि दतलाना के बाद आगे कोई कच्चा बांध नहीं है, जिससे पानी को आगे जाने से रोका जा सके। गंगा की धारा के रुख में परिवर्तन से नई चुनौती सिंचाई विभाग के सामने हैं। बाढ़ के जलस्तर में वृद्धि होती है तो आबादी इलाकों के लिए भी यह बड़ी समस्या बन जाएगी। सिंचाई विभाग का मानना है कि ढाई से तीन लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज होने पर यह प्रभाव काफी इलाकों में हो जाएगा।
विज्ञापन



बरबारा गंगा पुल बना धारा परिवर्तन का कारण
गांव अल्लीपुर बरबारा में गंगा पर पुल का निर्माण किया गया। यह पुल ब्रिज कॉर्पोरेशन के द्वारा करीब पौने दो किमी का बनाया गया है। पुल निर्माण की कार्यदायी संस्था ने पुल के उत्तरी किनारे पत्थरों की ठोकरों से कवर कर दिया है। इसके अलावा पुल के दोनों ओर पत्थरों की ठोकरें बना दी हैं। इससे गंगा का दायरा सकरा हो गया है। सिंचाई विभाग के अफसरों ने इस संबंध में रिपोर्ट भी तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- महमूदपुर पुख्ता गांव में मई माह माह में गंगा के पानी को रोकने के लिए एक कच्चा बंधा बनाया था। क्योंकि बरबारा पुल से गंगा की धारा के रुख में परिवर्तन संभावित था। इसे देखते हुए तत्काल यह कदम उठाया गया। अब पानी बढ़ता जा रहा है। जिससे धारा के रुख में परिवर्तन हुआ है। फिलहाल कोई खतरा नहीं है, लेकिन और पानी बढऩे पर खतरा बढ़ जाएगा। संजय शर्मा, बाढ़ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed