फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga worship, saint discourse, consecration programs will be organized from June 14.

Agra News: गंगा पूजन, संत प्रवचन, प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम 14 जून से होंगे आयोजित

Mon, 10 Jun 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ganga worship, saint discourse, consecration programs will be organized from June 14.
सोरोंजी। तीर्थनगरी के योगमार्ग स्थित महेश दयानंद सोहम संत धाम में गंगा दशहरा के अवसर 14 से 16 जून तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम आयोजक स्वामी श्याम शरणानंद महाराज ने कहा कि मां गंगा का अवतरण दिवस गंगा दशहरा प्राणी को सभी पापों से मुक्त कराकर धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को प्रदान करता है। ऐसे पवित्र गंगा दशहरा पर्व पर पाप मोचन तीर्थ भगवान वराह की पवित्र स्थली में प्राणी को स्नान एवं दान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि 14 जून को सुबह 10 बजे गंगा पूजन व अष्टमी भंडारा, 15 जून को सुबह 7 बजे संतों की नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे हरि की पौड़ी में स्नान, 12 बजे यज्ञ-अनुष्ठान, दोपहर 1 बजे भंडारा, शाम 6:30 बजे संत प्रवचन सत्संग का कार्यक्रम होगा। 16 जून को सुबह 7 बजे ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद शास्त्री की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, विग्रह अनावरण व गंगा स्नान के कार्यक्रम तथा दोपहर 12.30 बजे से भंडारा होगा। बैठक में तीन दिवसीय कार्यक्रम में सहभागिता करने के लिए बाहर से आने वाले संत व भक्तों के लिए संत धाम में ही रुकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed