फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga water supply disrupted for two days crisis in 10 thousand houses people troubled in scorching heat

Agra: दो दिन से गंगाजल की आपूर्ति बाधित, 10 हजार घरों में संकट; भीषण गर्मी में लोग हुए परेशान

Mon, 12 May 2025 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 May 2025 09:42 AM IST
सार

आगरा के केदार नगर, अलबतिया, बालाजीपुरम के लोग  गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने से परेशान हैं। शाम को गंगाजल नहीं मिल रहा है। लोगों की शिकायत पर भी समाधान नहीं हुआ।
 

विज्ञापन
Ganga water supply disrupted for two days crisis in 10 thousand houses people troubled in scorching heat
 पेयजल आपूर्ति न होने के चलते शहर में मंगवाया पानी का टैंकर। संवाद

विस्तार

आगरा के केदार नगर सहित आधा दर्जन काॅलोनियों में दो दिन से पानी का संकट बना हुआ है। शाम को गंगाजल नहीं मिल रहा है। लोगों की शिकायत पर भी समाधान नहीं हुआ। अधिकारी सिकंदरा वाटरवर्क्स में बिजली कटाैती होना कारण बता रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वाॅल्व नहीं खोला जा रहा है, जिससे समस्या हो रही है।
विज्ञापन


 

केदार नगर, मारुति एस्टेट के कई इलाकों में सिकंदरा वाटरवर्क्स से पानी की आपूर्ति होती है। बालाजीपुरम निवासी केके भारद्वाज ने बताया कि शनिवार शाम को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इस पर रविवार सुबह मारुति एस्टेट क्षेत्र के पंप ऑपरेटर से बात की। उनका कहना था कि वाॅल्व खराब होने से दिक्कत हो रही है। बालाजीपुरम के साथ ही बलबतिया, जवाहरपुरम, नीलगिरी, माधव नगर, विजय विहार, अवधपुरी, जोरावर नगर में तकरीबन 10 हजार घरों में आपूर्ति बाधित है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जलकल के जेई रंजीत सिंह ने बताया कि सिकंदरा वाटरवर्क्स पर दो दिन से बिजली कटाैती होने से समस्या हो रही है। पहले दिन आंधी के दाैरान बिजली सप्लाई बंद हो गई थी। रविवार को भी बिना कारण बिजली कटाैती की गई। बिजली विभाग को पत्र लिखकर जानकारी की जाएगी।

मोटरों को कराया दुरुस्त
जलकल के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि गर्मी में पानी की मांग बढ़ी है। 20 प्रतिशत तक अधिक सप्लाई की जा रही है। इसके लिए 4 मोटरों को दुरुस्त कराया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed