{"_id":"5dd16f298ebc3e54d504f4c3","slug":"ganga-water-pipeline-damaged-during-excavation-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खोदाई के दौरान गंगाजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 30 हजार लोगों को उठानी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई के दौरान गंगाजल की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, 30 हजार लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
Mon, 18 Nov 2019 12:37 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइ लाइन से निकलता पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन के मोड़ पर ग्रीन गैस की पाइप लाइन डाले जाने के दौरान जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पूरे दिन में 20 हजार लीटर गंगाजल व्यर्थ बह गया। इससे सेक्टर एक और सेक्टर तीन में रविवार शाम को जलापूर्ति नहीं हो सकी।
आवास विकास कॉलोनी में ग्रीन गैस की पाइप लाइन डाली जा रही है। रविवार की दोपहर को वार्ड 69 स्थित सेक्टर तीन के मोड़ पर मजदूरों की लापरवाही के कारण जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण पानी व्यर्थ बहने लगा। पहले तो मजदूरों ने मिट्टी डालकर पानी का बहाव रोका, लेकिन शाम को जलापूर्ति के वक्त फिर यहां से पानी बहने लगा।
सेक्टर तीन के धर्मवीर ने बताया कि ग्रीन गैस के ठेकेदार से कहा गया तो उसने लीकेज ठीक कराने की बात कही, लेकिन इसे ठीक नहीं कराया। पानी की लाइन लीकेज होने के कारण रविवार शाम को सेक्टर एक और सेक्टर तीन के आधे इलाके में जलापूर्ति बाधित रही।

30 हजार लोग हुए प्रभावित
क्षतिग्रस्त लाइन से गंगाजल बर्बाद होता रहा। इससे क्षेत्र के करीब 30 हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इस बारे में कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर पार्षद पर जल निगम के अफसरों को लीकेज के बारे में जानकारी दे दी है।
मदिया कटरा तिराहे पर छह महीने में रविवार को 45वीं बार पाइप लाइन लीक हुई। लोगों के अनुसार हर चौथे दिन यहां पर लीकेज हो रहा है। इसमें हर मिनट दस लीटर पानी सड़क पर बह रहा है।
रविवार दोपहर को हुए लीकेज को रात तक ठीक नहीं किया जा सका। हर घंटे 600 लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। लोगों का कहना है कि लाइन जर्जर है और पानी का प्रेशर तेज आते ही पाइप लीक हो जाता है।