फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga water lavel increasing

गंगा के जलस्तर में हुई 20 सेंटीमीटर की वृद्धि

Sun, 24 Jul 2022 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
ganga water lavel increasing
कासगंज। गंगा के जलस्तर में पिछले 48 घंटे से लगातार वृद्धि का क्रम जारी है। कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर बढ़कर 163.05 मीटर के निशान पर पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को लेकर किनारे बसे लोगों में चिंता है। अभी गंगा के जलस्तर में और वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा है। साधारण बाढ़ की स्थिति में कोई खतरा नहीं रहता, लेकिन लो फ्लड की स्थिति में करीब दो दर्जन गांव की आबादी तक पानी की दस्तक हो जाती है।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटों से बैराजों का डिस्चार्ज बढ़ा हुआ है। शनिवार को हरिद्वार बैराज का डिस्चार्ज करीब छह हजार क्यूसेक और बढ़ गया। वहीं, बिजनौर बैराज से भी ढाई हजार क्यूसेक का डिस्चार्ज और बढ़ गया। नरौरा बैराज से सुबह के समय डिस्चार्ज कम था, लेकिन शाम को यह डिस्चार्ज बढ़ गया। ऐसी स्थिति में कछला ब्रिज पर गंगा का जलस्तर शुक्रवार के मुकाबले 20 सेंटीमीटर और बढ़ गया। सिंचाई विभाग के मुताबिक 30 हजार क्यूसेक से 1 लाख क्यूसेक तक पानी का डिस्चार्ज होने पर गंगा में साधारण बाढ़ होती है, लेकिन डिस्चार्ज 1 लाख से बढ़कर 1.5 लाख हो जाता है तो लो फ्लड के हालात बन जाते हैं। लो फ्लड की स्थिति में जिले के करीब 24 गांव बाढ़ के प्रभाव में आ जाते हैं। अभी और डिस्चार्ज बढ़ने पर जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखकर तटवर्ती इलाके के ग्रामीण चिंतित होने लगे हैं। दतलाना के ग्रामीण हरिओम शर्मा का कहना है कि पहले उढ़ेर बांध के पास पानी आ गया था, लेकिन बीच में गंगा का जलस्तर कम हुआ तो पानी कम हो गया था, लेकिन अब यह पानी फिर से बढ़ने लगा है। वहीं शहवाजपुर घाट पर भी गंगा के जलस्तर का दबाव लगातार बढ़ रहा है। उलाईखेड़ा के करन सिंह व बमनपुरा के सुनील का कहना है कि गंगा के जलस्तर का दबाव अब जल्द ही गांव की ओर बढ़ेगा। क्योंकि पहले गंगा की धारा सूखी हुई थी, लेकिन अब गंगा की धारा भर चुकी है। भरी हुई धारा में यदि बैराजों का डिस्चार्ज बढ़ता है तो गंगा में पानी तेजी से बढ़ता है और बाढ़ की स्थिति पैदा होती है।
विज्ञापन

बैराजों से पानी डिस्चार्ज-
- हरिद्वार से डिस्चार्ज- 59083 क्यूसेक।
- बिजनौर से डिस्चार्ज- 40712 क्यूसेक।
- नरौरा से डिस्चार्ज- 30236 क्यूसेक।
- गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की और वृद्धि हुई है। अभी साधारण बाढ़ की स्थिति है। किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। सभी तटबंध सुरक्षित हैं। - अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed