फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga, water labale

सावधानी से करें गंगा में स्नान, बढ़ा जल स्तर

Fri, 27 Sep 2019 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
ganga, water labale
कासगंज के सोरों की हरि की पैड़ी जहां पितृ अमावस्या पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : KASGANJ
कासगंज/सोरों। श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन पितृ विसर्जनी अमावस्या को कछला गंगा, कादरगंज घाट, लहरा घाट तीर्थनगरी में हरि की पैड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुु अपने पितरों का तर्पण करने दूर दूर से पहुंचेंगे। गंगा में जल स्तर बढ़ा हुआ है। सावधानी न बरती गई तो हादसा हो सकते हैं।
विज्ञापन

पितृ विसर्जनी अमावस्या इस वर्ष शनिवार को पड़ रही है। राजस्थान, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र आदि सुदूर प्रांतो के अलावा यूपी के भी श्रद्धालुुओं की भीड़ हरि की पैडी के तट पर जुुटेगी। श्रद्धालु यहां पहुंचकर तीर्थ पुरोहितों से अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध पूजा कराएंगे। गंगा स्नान के बाद तीर्थ पुरोहितों को भोजन करा कर दान दक्षिणा देंगे। श्रद्धालुुुओं के बड़ी संख्या में आगमन को देखते हुुुए तीर्थपुरोहितों ने सभी गेस्ट हाउस व धर्मशालाएं पहले ही बुक करा लीं हैं। पालिका प्रशासन ने भी तैयारियां की हैं, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी न हों।
विज्ञापन

अधिशाषी अधिकारी संतराम सरोज ने कहा कि तैयारियां की हैं। मेला ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं। हरि की पैड़ी के चारो और विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। प्रकाश की व्यवस्था के लिए विद्युत पोलों पर खराब पड़े बल्बों को बदलकर नए बल्ब लगाए गए हैं। जिससे मार्ग में अंधेरा न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुए हैं हादसे -
कासगंज। गंगा में जब भी बड़े स्नान पर्व आते हैं तो अक्सर हादसे होते हैं। श्रद्धालुओं गंगा में डूबने से मौत हो जाती है। गणेश विसर्जन पर गंगा स्नान कर रहे चार श्रद्धालु डूब गए। जिनके कई दिनों बाद शव मिलें। कुछ दिन पूर्व ही आठ बालिकाओं सहित नौ लोग डूब गए। फिर से हादसा न हो इसके लिए सावधानी बरतना जरूरी है।

शनैश्वरी अमावस्या पर मेला आज
सोरों। श्नैश्वरी अमावस्या के अवसर पर हरि की पैड़ी किनारे स्थित शनिदेव मंदिर पर सुबह 8 बजे हवन व पूजन का कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे शनिदेव का भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। मेले का आयोजन होगा शाम 6 बजे शनिदेव की महाआरती की जाएगी। यह आयोजन गंगा भक्त समिति द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed