फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ganga water

Agra News: बह रहा गंगाजल...कई जगह बूंद-बूंद के लिए तरसे, जीवनीमंडी वाटरवर्क्स के पास पानी की लाइन में लीकेज से हो रही बर्बादी, कई मोहल्लों में छाया जलसंकट

Wed, 10 Jun 2026 12:49 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ganga water
 जलकल की पाइप लीकेज होने से हजारो लीटर गंगाजल बर्बाद हो रहा है, इस दौरान कुछ युवक गंगाजल से स्न - फोटो : मनीष शर्मा
आगरा। जीवनी मंडी वाटरवर्क्स के पास गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन से लीकेज के कारण पानी बर्बाद हो रहा है। दूसरी ओर बालूगंज, छीपीटोला, ईदगाह, मोहनपुरा, नगला छऊआ और गोबरचौकी आदि क्षेत्रों के लोग पानी के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन

जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से निकली 48 इंच व्यास की मुख्य पाइपलाइन यमुना नदी के किनारे लीक हो गई। इससे दिन भर में हजारों लीटर गंगाजल बर्बाद होता रहा। लीकेज लाइन से निकल रहे पानी में नहाने के लिए आसपास के लोग पहुंच गए और कई अपने पशुओं को ले आए। गंगाजल की मुख्य पाइपलाइन के जॉइंट में रस्सी निकाल देने के कारण यह लीकेज हो गया। इसकी मरम्मत की मांग पार्षद रवि माथुर और राकेश जैन ने जलकल महाप्रबंधक से की है।
विज्ञापन

-----

आवास विकास में पहुंच रहा गंदा पानी
आवास विकास कॉलोनी में 33 केवी सबस्टेशन के बाहर पानी की पाइप लाइन लीक हो रही थी, जिस वजह से आसपास के सेक्टर 12, सेक्टर 6 और 7 में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। करीब 15 दिनों से लोग गंदे, काले बदबूदार पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने पार्षद सुषमा जैन को इसकी जानकारी दी। उनकी शिकायत पर जलकल ने पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed