फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ganga

00गंगा का जलस्तर थमा, बांधों के कटने का खतरा

Thu, 13 Oct 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ganga
कासगंज के बरौना गांव में गंगा का जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुआ ग्रामीण भूरे का मकान। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। गंगा में पिछले 48 घंटे से जलस्तर जस का तस है। बांधों के कटने का खतरा बना हुआ है। इससे ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। इन्हें डर है कि कोई बांध कटा तो पानी खेतों और आबादी में पहुंच जाएगा। बारिश में पहले से ही बांध कई जगह कट चुके हैं। कई कमजोर हैं। हालांकि सिंचाई विभाग बांधों की निगरानी कर रहा है। महकमे की जलस्तर पर भी निगाह बनी हुई है। कटान पीड़ित बरौना गांव के ग्रामीण बेहद परेशान हैं। गंगा की धारा आबादी की ओर पहुंच चुकी है। कभी भी कटान के हालात पैदा हो सकते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नरौरा से डिस्चार्ज बढ़ने के कारण गंगा 163.65 मीटर के निशान पर थीं। बृहस्पतिवार को गंगा का जलस्तर जस का तस रहा। नरौरा का डिस्चार्ज बृहस्पतिवार को भी बढ़ा हुआ था। यह ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय है। बगवास, नरदौली, मेहोला, शहबाजपुर इलाके के लोगों को बांध कटने का अंदेशा है। पिछले माह बगवास और नवाबगंज नगरिया इलाके में बांध कटने से 20 गांव बाढ़ के पानी से प्रभावित हुए थे। खेतों में पानी भर गया था। पानी ने आबादी तक दस्तक दे दी थी। बाढ़ से 1200 हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई थी। कटान पीड़ित बरौना गांव बड़ी मुश्किल का सामना कर रहा है। किसानों की काफी जमीन गंगा में समा चुकी है। मुख्य सड़क भी कट गई है। गांव में टापू जैसे हालात हैं। गांव में पानी की दस्तक है। कटान का खतरा बढ़ रहा है। बरौना के अशोक शाक्य का कहना है कि भूरे का पक्का मकान गंगा की लहरों से दरकने लगा है। वह कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन

बैराजों से डिस्चार्ज की स्थिति
- हरिद्वार बैराज से 32095 क्यूसेक
- बिजनौर बैराज से 36067 क्यूसेक
- नरौरा बैराज से 81336 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed