{"_id":"6aacc6aa3cebee283d07f019","slug":"ganga-jamuni-tehzeeb-on-display-at-agra-s-nauchandi-fair-swimmers-carry-tricolour-and-akhara-flags-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नौचंदी मेले में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, तिरंगे और अखाड़ों के झंडों के साथ यमुना में उतरे तैराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नौचंदी मेले में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, तिरंगे और अखाड़ों के झंडों के साथ यमुना में उतरे तैराक
Fri, 18 Sep 2026 10:35 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 18 Sep 2026 10:35 AM IST
सार
ऐतिहासिक नौचंदी मेले में हिंदू और मुस्लिम अखाड़ों के युवा तैराकों ने साथ उतरकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की। तिरंगे और पारंपरिक झंडों के साथ युवाओं ने यमुना में तैराकी करते हुए विभिन्न घाटों तक यात्रा की।
विज्ञापन
नौचंदी मेले में दिखी सांप्रदायिक सौहार्द की झलक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुगलकाल से चली आ रही ऐतिहासिक नौचंदी मेले की परंपरा इस वर्ष भी सांप्रदायिक सौहार्द के साथ निभाई गई। मेले के दौरान हिंदू और मुस्लिम अखाड़ों के युवा तैराकों ने एकजुट होकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर दोनों समुदायों के युवा रामबाग स्थित सीताराम घाट और सैय्यद पहुंचे। वहां से तिरंगा एवं अखाड़ों के पारंपरिक झंडे लेकर युवाओं के समूह ने यमुना नदी में छलांग लगाई और तैरते हुए हाथी घाट, मोती महल और दशहरा घाट पहुंचे।
घाटों पर मौजूद लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ तैराकों का जोरदार स्वागत किया। दिनभर चले इस पारंपरिक मेले में हर उम्र के लोगों ने पहुंचकर आनंद उठाया।