{"_id":"68939931a87ec6f25f018a9f","slug":"ganga-is-crossing-the-danger-mark-and-moving-towards-high-flood-kasganj-news-c-175-1-kas1001-135449-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खतरे का निशान पार कर हाईफ्लड की ओर बढ़ रही गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खतरे का निशान पार कर हाईफ्लड की ओर बढ़ रही गंगा
Wed, 06 Aug 2025 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी के गांव लहरा के पास भरा गंगा का पानी ।
कासगंज। पहाड़ों पर जबरदस्त बारिश के बाद से गंगानदी में उफान आ गया है। गंगा के उफान से तटीय इलाकों के ग्रामीणों की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं। 20 गांवों तक गंगा के पानी की दस्तक पहुंच चुकी है। खादर के खेतों में पानी भर गया है। कुछ गांव के आबादी इलाकों तक पानी की दस्तक पहुंची है, लेकिन आगामी समय में आबादी के बीच गंगा का पानी पहुंचने के आसार बने हुए हैं। खतरे के निशान को पार कर चुकी गंगा अब हाईफ्लड के निशान से करीब 40 सेंटीमीटर नीचे है।मंगलवार को केवल बिजनौर बैराज का प्रवाह बढ़ा हुआ चल रहा था, लेकिन बुधवार को हरिद्वार से गंगा में उफान आने के बाद हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से करीब साढ़े तीन लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह चल रहा था। वहीं, बिजनौर का प्रवाह भी करीब पौने तीन लाख क्यूसेक का था। हरिद्वार और बिजनौर के पानी के प्रवाह का दबाव नरौरा तक पहुंचा तो नरौरा से भी प्रवाह बढ़ा दिया गया। मंगलवार को नरौरा से करीब 80 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह बना हुआ था जो बुधवार को 1.35 लाख क्यूसेक पर पहुंच गया। आज बृहस्पतिवार को जलस्तर में तेजी से वृद्धि होगी। उफनाती गंगा के सैलाब को देखकर तटीय इलाकों के ग्रामीण चिंतित हैं।
सोरोंजी क्षेत्र के लहरा में लगातार पानी का दबाव बढ़ रहा है। सड़क के आगे तक पानी जा पहुंचा है। वहीं इलाके के डिंगलेस नगर, उढ़ेर, दतलाना, बघेला सहित आस पास के गांव में भी बाढ़ के पानी के पहुंचने का खतरा बन गया है। वहीं पटियाली के मूंझखेड़ा, नगला नरपत, नगला जयकिशन, नगला दिपी, नगला हंसी, नगल दुरजन, नगला नैनसुख, नगला खना, नगला जैली, हिम्मतनगर बझेरा, पनसोती नगला, रिजौला सहित अन्य गांव में बाढ़ के पानी की दस्तक हो चुकी है। यहां खादर के अलावा खेतों में भी पानी भर गया है। विभिन्न मार्गों के ऊपर भी पानी बहने लगा है। ग्रामीणों को चिंता है कि पीछे से आ रहे बढ़े प्रवाह के कारण काफी पानी आ जाएगा। जिससे दुश्वारियां बढ़ेंगी।